Advertisment

7 चीज़ें जो महिलाओं को दिल मज़बूत करने के लिए करनी चाहिए

author-image
Swati Bundela
New Update
दिल को सवस्थ और मज़बूत रखना महिलाओं के लिए बहुत ज़रूरी है। इस महामारी के समय में अपनी सेहत का ख्याल रखना और भी अहम बन गया है। आम तौर पर महिलाएं अपने स्वास्थ्य को नेग्लेक्ट कर देती हैं। घर और करियर सँभालते हुए अपने स्वास्थ्य को प्रायोरिटी ना देने से केवल शारीरिक नुकसान नहीं होता बल्कि इससे हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। लेकिन कुछ चीज़ों को ही सही से फॉलो करने पर महिलाएं अपने दिल का ख्याल रख सकती हैं। ये चीज़े हैं:

Advertisment

1. दिल मज़बूत करने के लिए संतुलित आहार लें



दिल का ख्याल रखने के लिए हमें अपने खाने में फैट की मात्रा कम रखनी चाहिए। हमें ये भी कोशिश करना चाहिए की हम नमक का सेवन भी कम करे। फाइबर, नट्स, सीड्स और ओमेगा-३ से भरपूर खाने को अपने भोजन में ज़रूर रखना चाहिए। इसके साथ ही प्रोसेस्ड खाने से परहेज़ करना चाहिए।
Advertisment


2. शारीरिक गतिविधियां दिल मज़बूत करता है



चाहे हम दिन भर में कितने भी थके क्यों न हो कुछ मना कुछ शारीरिक गतिविधि करना ज़रूरी है। शारीरिक गतिविधि करते रहने से हम एक्टिव और स्वस्थ्य रहेंगे। अपनी दिनचर्या में वाकिंग, स्विमिंग यारनिंग को ज़रूर शामिल करे।
Advertisment


3. शराब और धूम्रपान से बचे



इस महामारी के दिनों में घर में बंद रहने से हमें धूम्रपान और शराब की तालाब हो सकती है। शराब और धूम्रपान से दिल की बिमारियों का खतरा बढ़ता है। इसलिए हमें इनसे परहेज़ करना चाहिए।
Advertisment


4. मन शांत रखने से दिल मज़बूत रहता है



दिल को सवस्थ रखने के लिए ज़रूरी है की हम अपना मन शांत और सवस्थ रखें। ज़्यादा तनाव और चिंता हमारे मन को अस्थिर कर सकता है और इससे हमारे पूरे शरीर पर दुष्प्रभाव पर सकता है।
Advertisment


5. अपना वज़न मैनेज करना है ज़रूरी



वज़न बढ़ना और मोटापा दिल की बिमारियों का अहम कारण है। जिम महिलाओं का बॉडी मास इंडेक्स (BMI) 25 से ज़्यादा है उनको दिल की बिमारियों का खतरा बाकियों के मुकाबले ज़्यादा है। रोज़ सही से
Advertisment
एक्सरसाइज और सही डाइट का पालन करने से हम अपने वज़न को नियंत्रण में रख सकते हैं।

6. नियमित जांच करवाते रहें

Advertisment


नियमित रूप से मेडिकल जांच करवाते रहने से भी हम अपने दिल की स्तिथि के बारे में जान सकते हैं। कोविड को इस समय में अगर हम बहार नहीं जा पाए तो घर बैठे बैठे भी अपने डॉक्टर से नियमित जांच करवाते रहें।

7. दिल की बिमारियों के लक्षण जानें



दिल की बिमारियों के मुख्य लक्षण सभी को जाननें चाहिए। दिल में दर्द, सांस फूलना, चक्कर आना, कंधे और पीठ में दर्द दिल की बिमारियों के शुरुवाती लक्षण हो सकते हैं। इसलिए इन्हें कभी नज़रअंदाज़ ना करें।
सेहत
Advertisment