Advertisment

आँख और सर दर्द साथ में होने का कारण

author-image
Swati Bundela
New Update

आँख में दर्द कई कारण की वजह से हो सकता है जिसका ज्यादातर कारण फ़ोन और लैपटॉप ज्यादा चलाना ही होता है। लेकिन अगर आपको आँख दर्द के साथ सर दर्द की भी समस्या हो रही है तो आपको ध्यान देने की जरुरत है। यह परेशानी भविष्य में जाकर बढ़ सकती है या फिर किसी सीरियस बीमारी की वजह भी हो सकती है। आँखों का दर्द कभी भी टालना नहीं चाहिए क्योंकि अगर आपकी आँखें कमज़ोर होती हैं तो पूरा शरीर कमज़ोर हो जाता है। आज हम बात करेंगे आँखों का दर्द का क्या कारण है ?



जब आपको सर और आँख दर्द साथ में होता है तो उसके साथ कई और चीज़ें भी होती है जैसे की -

1. चक्कर आना

2. उलटी आना

3. धुंधला दिखना

4. अच्छे से पेट साफ़ ना होना

Advertisment

इसके कारण

पिछले बीते साल ये दिक्कत कई लोगों के साथ हुई और इसकी वजह डॉक्टर को बहुत समय बाद समझ आयी है। इसका मुख्य कारण है अच्छे से पेट साफ़ नहीं होना होता है । जब हम घर पर रहते हैं तो समय से नहीं खाते हैं और कभी ज्यादा तो कभी कम खाना खाते हैं। इसका कारण हमारा कोई अच्छा फिक्स रूटीन ना होना होता है।

ठीक कैसे करें -

Advertisment

1. कम कम कर के खाना खाएं

2. एक बार में ज्यादा ना खाएं

3. मोबाइल लगातार इस्तेमाल ना करें

4. ज्यादा लम्बे समय तक भूखे ना रहें

5. आँख में दर्द होने पर तुरंत काम छोड़कर आराम करें

6. अच्छे से पेट साफ़ करें

7. डॉक्टर को दिखाएं

8. अपने आगे दवाइयाँ ना लें

दर्द के लक्षण

जब आपको आँखों में दर्द होता है तो उसके साथ कई और चीज़ें भी होती हैं जैसे कि -

1. द़ष्टि कमजोर होना

2. लाइट से दिक्कत होना

3. साफ़ साफ़ ना दिखना

4. बुलबुले या छाला जैसा दिखना हवा में

5. आँखों में दर्द होने पर डॉक्टर को कब दिखाएं ?

Advertisment

मुख्य वजह

सर में और आँख में साथ में दर्द होने का मुख्य कारण होता है माइग्रेन बीमारी। यह एक सर दर्द की बीमारी होती है। इस में आपके सर के आधे हिस्से में और एक साइड दर्द होता है। इसके साथ साथ आपको उलटी जैसा महसूस होता है और आप अच्छे से कुछ खा नहीं पाते हैं।







सेहत आँख और सर दर्द
Advertisment