Advertisment

अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म , क्रिकेटर विराट कोहली ने दी ट्विटर पर यह खुशखबरी

author-image
Swati Bundela
New Update
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने आज ही बेटी को जन्म दिया है और इसके साथ वो और उनके पति भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) माता पिता बन गए हैं। ये अच्छी खबर खुद विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Advertisment


https://twitter.com/imVkohli/status/1348580955594768385



 
Advertisment




विराट ने ये खुशखबरी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। अपने ट्वीट में उन्होंने बताया कि वो एक बेटी के पेरेंट्स बनें हैं। उन्होंने अपने फैंस को ये भी बताया कि उनकी बेबी गर्ल और पत्नी अनुष्का दोनों ही स्वस्थ हैं। विराट और अनुष्का ने अगस्त 2020 में सोशल मीडिया पर अनुष्का कि प्रेगनेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

Advertisment


इस स्टार कपल ने साल 2017 में इटली में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी वो भी चार साल के डेटिंग पीरियड के बाद। शादी के बाद विरूष्का ने दिल्ली और मुंबई में  एक शानदार वेडिंग रिसेप्शन भी आयोजित किये थे।



कुछ दिन पहले ये कपल न्यूज़ में था जब अनुष्का शर्मा ने एक फोटोग्राफर और पब्लिकेशन को उनकी प्राइवेसी ब्रेक करने के लिए सुनाया था। उन्होंने इसके खिलाफ अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया  था और फोटोग्राफर को लगाई थी फटकार। अनुष्का और उनके पति विराट कोहली को उनके जुहू स्थित घर की बालकनी में नाश्ता करते हुए क्लिक किया गया था। उसी वक़्त की फोटोज़ हर जगह वायरल हो रही है।
Advertisment




अनुष्का ने कहा था कि उन्होंने कई बार इस मुद्दे पर बात की है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। “फ़ोटोग्राफ़र और पब्लिकेशन को रिक्वेस्ट करने के बावजूद, ये अभी भी हमारी प्राइवेसी ब्रेक कर रहे है। इसे अब बंद करो! ” अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम पर फोटो डालते हुए लिखा।

अनुष्का और उनके पति दोनों ने इस बारे में बात की है कि वे अपने बच्चे के लिए कितने प्रोटेक्टिव होंगे। दोनों ही अपने होने वाले बच्चे को लोगो की नज़रो से दूर रखेंगे।"



 
Advertisment