Advertisment

जानिये स्टार अनीसे के ख़ास फायदे

author-image
Swati Bundela
New Update
दुनियाभर में स्टार अनीसे का इस्तेमाल गरम मसाला के रूप में किया जाता है। इस गरम मसाले में पॉलीफ़ेनॉल्स, फ़्लेवोनॉइड्स,  ऐंटी-फंगल और ऐंटी-बैक्टीरियल क्वालिटीज़ पायी जाती हैं, जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। आजकल हर घर में लगभग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए स्टार अनीसे का इस्तेमाल किया जाता है।  अगर आपको स्टार अनीसे के बारे में नहीं पता है, तो जानते हैं कि स्टार अनीसे क्या है और इसके फायदे क्या हैं-

Advertisment


रिपोर्ट्स के अनुसार स्टार अनीसे चीन, जापान और वियतमान में पाया जाता है। यह एक मसाला है, जिसका इस्तेमाल खाने का जायका बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसका स्वाद लगभग सौंफ़ जैसा होता है। हालांकि, दोनों के फायदे अलग-अलग हैं। डॉक्टर्स भी कई बीमारियों में स्टार अनीसे खाने की सलाह देते हैं। आइये आज हम जानेंगे स्टार अनीसे  के फायदे

Advertisment

एंटी एजिंग के लिए फायदेमंद है



इसमें एंटी ऑक्सीडेंट क्वालिटीज़ पायी जाती हैं। साथ ही इसमें विटामिन ए और सी पाए जाते हैं, जो उम्र बढ़ने के साथ होने वाले फ्री रेडिकल्स को दूर करते हैं। इसके लिए आप स्टार अनीसे को पीसकर इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से आपके फेस पर ब्यूटी और ग्लो बढ़ता है।

Advertisment

बैक्टीरिया और वायरस खत्म होते है



स्टार अनीसे में ऐंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया, वायरस और फ्लू को खत्म करने में मददगार होते हैं। इसे आप सब्जी में और रेग्युलर खाने में भी यूज़ कर सकते हैं। साथ ही स्टार अनीसे का काढ़ा इम्मयूनिटी स्ट्रांग करने में भी फायदेमंद है। इसके सेवन से सर्दी, जुकाम और बुखार में आराम मिलता है।
Advertisment


डाइजेस्टिव प्रोब्लेम्स दूर होते हैं



स्पेशलिस्ट्स की मानें तो स्टार अनीसे खाने से डाइजेस्टिव प्रोब्लेम्स ठीक होते हैं। इसके लिए आपको  रोजाना स्टार अनीसे खाना चाहिए। हालांकि, इसकी तासीर गर्म होती है। इसलिए शारीरिक क्षमता अनुसार ही स्टार अनीसे खाये। डाइजेस्टिव प्रोब्लेम्स ठीक करने के लिए रातभर दो स्टार अनीसे को एक गिलास पानी में उबाल लें। अब इसमें काला नमक और नींबू का रस मिलाकर पिएं।



 
सेहत
Advertisment