Advertisment

U.P से नाता है इन 6 बड़ी बॉलिवुड एक्ट्रेसेस का

author-image
Swati Bundela
New Update
बॉलीवुड की मायानगरी में हर रोज़ अपनी किस्मत आज़माते कई लोग , कई प्रदेशों से आते हैं। मगर केवल कुछ ही अपने लिए एक सफल मुकाम हासिल कर पाते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको उत्तर प्रदेश में जन्मी 6 एक्ट्रेसेस और उनसे जुड़ी जरूरी बातें बताएंगे। Bollywood actresses born in U.P Hindi 
Advertisment




6 एक्ट्रेसेस जिनका उत्तर प्रदेश से गहरा रिश्ता है :
Advertisment


1. अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)



Advertisment
अनुष्का शर्मा , हिंदी सिनेमा का एक जाना माना नाम हैं। इनका जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ। अपने करियर के शुरूआती दिनों में अनुष्का ने माॅडलिंग की और उसी दौरान यशराज बैनर की तरफ से एक साथ तीन फिल्मों के लिए उन्हें साइन कर लिया गया और यहीं से उनकी गाड़ी चल पड़ी।



अनुष्का शर्मा की पहली ही फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ सुपरहिट रही। इस फिल्म में उनके हीरो सुपरस्टार शाहरूख खान थे। इस फिल्म से उन्होंने काफी प्रशंसा भी बटोरी। इसके बाद आई उनकी फिल्में ‘बदमाश कंपनी’ और ‘बैंड बाजा बारात’ में भी उन्हें दर्शकों ने काफी सराहा। अनुष्‍का अब तक कई फिल्‍मों में काम कर चुकी हैं। उनकी प्रमुख फिल्‍में पीके, जब तक है जान, NH10, बॉम्‍बे बेलवेट दिल धड़कने दो, सुल्‍तान, सूई धागा, संजू, और ऐ दिल है मुश्किल आदि हैं।
Advertisment


2. मंदाकिनी (Mandakini)



फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से फेमस हुई हिरोइन मंदाकिनी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुआ। 'मंदाकिनी' नाम उन्हें फिल्मों में आने के बाद ही मिला। उनका असली नाम यास्मीन जोसेफ है।
Advertisment




सिर्फ़ 16 साल की उम्र में ही मंदाकिनी ने बॉलीवुड के सबसे बड़े डायरेक्टर राज कपूर के साथ काम किया।  बॉलीवुड में मंदाकिनी ने सिर्फ 6 साल की उम्र से काम किया और उन्होंने दर्शकों को कई यादगार फिल्में दी।

Advertisment

3. लारा दत्ता (Lara Dutta)



लारा दत्ता , वर्ष 2000 में मिस यूनिवर्स का ख़िताब अपने नाम कर चुकीं हैं। लारा दत्ता का जन्म उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद जिले में हुआ। लारा के पिता एलके दत्त (पंजाबी) और माँ जेनिफर दत्त (ऐंग्लो इंडियन) है। लारा की पूरी पढ़ाई बैंगलौर में सम्पन हुई। लारा ने बैंगलोर के सेंट फ्रांसिस जेवियर गर्ल्स हाई-स्कूल से पढ़ाई की है। लारा ने इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया हैं। दत्ता को हिंदी, अंग्रेजी समेत पंजाबी, कन्‍नड़ और फ्रेंच भाषाओं की भी नॉलेज हैं।

Advertisment


हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाली लारा ने कई सफल फिल्मों में काम किया है। मस्ती, नो एन्ट्री, काल, भागम भाग, पार्टनर, हाउसफुल, और चलो दिल्ली आदि उनकी सफल फिल्‍में हैं।

4. मीनाक्षी दीक्षित (Meenakshi Dixit)



मीनाक्षी दीक्षित का जन्म उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में हुआ था। इन्होंने तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड फिल्मों में काम किया है।मीनाक्षी ने वनस्पति विज्ञान (Botany), जूलॉजी और केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन की डिग्री ली हैं। साथ ही उन्होंने कथक और वेस्टर्न डांस भी आता हैं।

5. पिया बाजपाई (Pia Bajpiee)



उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर इटावा में जन्मी और पली-बढ़ी पिया अपने करियर में कई बड़े-बड़े कलाकारों के साथ विज्ञापन में काम कर चुकी हैं। पिया बाजपाई ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। साथ ही पिया कई तमिल फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

6. पूजा बत्रा (Pooja Batra) Bollywood actresses born in U.P Hindi 



भाई, विरासत, नायक जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस पूजा बत्रा उत्तर प्रदेश के फैजाबाद की रहने वाली हैं। पूजा बत्रा ने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई।
एंटरटेनमेंट Bollywood actresses born in U.P Hindi
Advertisment