Advertisment

ग्रेटर नोएडा में महिला से रेप और जबरन धर्म परिवर्तन का मामला आया सामने, यहाँ जानिए मामले से जुड़ी ज़रूरी बातें

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

ग्रेटर नोएडा जबरन धर्म परिवर्तन केस: राजधानी दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा इलाके में एक कंपनी मैनेजर के साथ रेप और धर्म परिवर्तन कराने के लिए दबाव का मामला सामने आया है। 30 अगस्त को पीड़िता महिला ने बिसरख पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने छानबीन कर के गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ग्रेटर नोएडा जबरन धर्म परिवर्तन केस: यहाँ जानिए मामले से जुड़ी ज़रूरी बातें





  • पीड़िता महिला नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर के पद पर काम करती है।


  • पुलिस के मुताबिक़ तीन से साल पहले महिला की मुलाकात उसी की फैक्ट्री में काम करने वाले साजिद (आरोपी) से हुई थी। महिला का कहना है की साजिद ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ करीब तीन साल तक रेप किया।


  • छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को तिगड़ी टेंपो स्टैंड के पास गिरफ्तार कर लिया, और फ़िलहाल वह जेल में है।


  • महिला ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर उसे अलग-अलग बहाने से पैसे मांगता था। ऐसे करते करते उसने अबतक महिला से 5 लाख रूपए हड़पे थे।


  • जब महिला ने साजिद से शादी करने के लिए कहा तो उसने महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया।


  • महिला ने धर्म बदलने से इंकार किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली।


  • इतना ही नहीं आरोपी युवक ने महिला को धोखा देकर एक दूसरी महिला से निकाह कर लिया।


  • पुलिस के मुताबिक़ आरोपी साजिद कासगंज का रहने वाला है और फिलहाल काम के सिलसिले में वसुंधरा सेक्टर 15 गाजियाबाद में रह रहा था।




न्यूज़
Advertisment