Advertisment

COVID 19: पॉजिटिव और स्वस्थ रहने के 10 बेहतरीन तरीके

author-image
Swati Bundela
New Update
कोरोनावायरस तेज़ी से अपने पाँव पसार रहा है। लोग डरे हुए हैं और हर जगह पैनिक की स्थिति है। ऐसे में
Advertisment
, यह ज़रूरी है की आप नेगिटिव से ज़्यादा पॉजिटिव सोचें और पॉजिटिव रहें। आजकल जहाँ चारों ओर कोरोनावायरस का डर फैला हुआ है,
Advertisment
यह ज़रूरी है की हम खुद भी पॉजिटिव रहें और अपने आसपास लोगों को भी पॉजिटिव रहने दें। क्या आप भी जानना चाहते हैं कि आप पॉजिटिव रहने के लिए क्या-क्या कर सकते हैं?
Advertisment




आइये जानते हैं की दुनिया भर के बाकी लोग क्या कर रहे हैं! क्या पता हमें भी पॉजिटिव रहने का कोई तरीका मिल जाए
Advertisment




  1. एक्सरसाइज को सीरियसली लें, व अच्छे से एक्सरसाइज करे ताकि आपकी इम्युनिटी बढ़े।


  2. अपना पैशन फॉलो करें, फिर चाहे वह कुछ भी हो - लिखना, पढ़ना, गाना - कुछ भी। इससे आपका ध्यान बटेगा और आप पहले से ज़्यादा पॉजिटिव महसूस करेंगे। 


  3. अपना पसंदीदा सीरियल/कार्टून/वेब सीरीज देखें। 


  4. अपने घर के बड़ों के साथ ज़्यादा समय बिताएं। इससे आप भी अपने फैमिली को ज़्यादा अच्छे से जान पाएंगे और उन्हें भी अच्छा लगेगा।  


  5. अपने बच्चों के साथ समय बिताएं - उनके साथ खेलें, उन्हें पढ़ाएं - कुछ भी। उनके यह पल बेहद कीमती हैं और यह आपके पास उनके साथ समय बिताने का अच्छा मौका है। 


  6. गार्डनिंग करें। इससे ना सिर्फ आपको ख़ुशी मिलेगी, बल्कि धरती को भी। 


  7. न्यूज़ ज़्यादा से ज़्यादा देखें, इसलिए नहीं ताकि आप हर रोज़ वायरस की ख़बरें सुन-सुन कर डरें, लेकिन इसलिए ताकि आप यह पहचान पाएं कि क्या अफ़वाह है और क्या सच।  


  8. अपनी ब्लेस्सिंग्स गिनें। जी हाँ, आपके साथ जो-जो अच्छा हुआ, उसे एक कागज़ पर लिखें। इससे आपको काफ़ी पाजिटिविटी मिलेगी।


  9. अपना कोई स्किल बेहतर करें। अगर आपको गाना पसंद है, तो अपनी आवाज़ पर काम करें। अगर डांस करना पसंद है, तो जितना हो सके उसकी प्रैक्टिस करें। 


  10. अगर आपको कोई ऐसा मिले जो इस वायरस से डरा हुआ हो, तो उसे हिम्म्त देने की कोशिश करें। ऐसे में, उनमें भी पॉसिटिविटी आएगी और आपमें भी।




(यह आर्टिकल महक कौर कक्कर द्वारा लिखा गया है )
सेहत
Advertisment