Advertisment

क्या ब्रैस्ट एरिया में बाल होना नार्मल है?

author-image
Swati Bundela
New Update

ब्रैस्ट एरिया में बाल - जैसा की हमें पता है प्यूबर्टी के दौरान लड़कियों की ग्रोथ होती है। और उनमे कई तरह के हॉर्मोनल चेंज होते हैं। जिसकी वजह से शरीर के कई हिस्सों में बाल आने लगते हैं। ऐसे में प्राइवेट एरिया में भी बाल आते हैं और यह एक दम नार्मल है। डॉ निवेदिता मनोकरण ने बताया की ऐसे में हमारे ब्रैस्ट और निप्पल एरिया में भी बाल आना नार्मल है।

Advertisment

यह सब कुछ आपकी बॉडी में हो रहे हार्मोनल चेंज की वजह से होता है। सिर्फ प्यूबर्टी के वक़्त ही नहीं बल्कि प्रेगनेंसी के समय भी कुछ महिलाओं को ऐसा होता है। क्यूंकि उस समय भी महिलाएं काफी हार्मोनल चेंज से गुज़र रही होती हैं। यह होना एक दम नार्मल बात है।

ब्रैस्ट एरिया में बालों से जुड़ी कुछ बातें जानिए -

1 ) शर्मिंदा होने की बात नहीं -

Advertisment

अगर आपको ऐसा लगता है की यह सिर्फ आपको हुआ है तोह ऐसा नहीं है। कई सारी महिलाओं के साथ ऐसा होता ह। और आपको शर्म महसूस करने की भी कोई आवश्यकता नहीं है। और न ही इस चीज़ के लिए चिंतित होने की।

2 ) अपनी बॉडी की दूसरों से नहीं करें तुलना -

आजकल पोर्न मूवीज में और अन्य फिल्म्स में जो दिखाया जाता है वह असल में सच नहीं होता। वह बनावटी बॉडी होती है। और ऐसा दिखने के लिए बोहोत मेकअप भी किया जाता है। उनको देखकर अपने आप को कम नहीं समझें। वह नार्मल बॉडी को शो नहीं करते। वह असलियत नहीं होती।

Advertisment

3 ) बाल हटाने के लिए -

यह सबकी अपनी चॉइस होती है। अगर आपको ऐसा लगता है की यह बाल आपको अच्छे नहीं लगते और आप इन्हे हटाना चाहती हैं तो आप किसी भी तरह से इन्हे हटा सकती हैं। आप वैक्स , प्लकिंग , रेजर या लेज़र ट्रीटमेंट भी करवा सकती हैं।

4 ) प्रेगनेंसी के टाइम पर हो सकते हैं -

Advertisment

अगर आपको ब्रैस्ट पर बाल नहीं हैं और अचानक प्रेगनेंसी के टाइम पर आजायें तब भी आप घबराएं नहीं। यह भी नार्मल है। प्रेगनेंसी के टाइम पर आपकी बॉडी में काफी चैंजेस होते हैं यह उसी कारण होता है।

5 ) अपने आप ठीक भी हो सकते हैं -

अगर आपको ब्रैस्ट पर बाल प्रेगनेंसी की वजह से या फिर अचानक हार्मोनल चैंजेस की वजह से हुए होते हैं तो यह हॉर्मोन्स बैलेंस होने के बाद अपने आप हलके या खत्म भी हो जाते हैं। तो आप इसको भी लेकर चिंतित न हों।

Advertisment






सेहत
Advertisment