Advertisment

Happy Birthday Shilpa Shetty: "क्या आपकी उम्र भी बढ़ रही हैं?" जन्मदिन पर पति राज कुंद्रा ने इस तरह किया उन्हें विश

author-image
Swati Bundela
New Update
शिल्पा शेट्टी बर्थडे:  जन्मदिन मुबारक हो शिल्पा शेट्टी। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी मंगलवार को 46 साल की हो गईं और उनके खास दिन पर उनके पति राज कुंद्रा ने उन्हें सोशल मीडिया पर सबसे प्यारे तरीके से विश किया। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने 22 नवंबर 2009 को शादी की थी। इस कपल के 2 है ,बेटा वियान जो 2012 में पैदा हुआ था, और बेटी समीशा है।

Advertisment

शिल्पा शेट्टी बर्थडे: राज कुंद्रा ने ऐसे किया शिल्पा शेट्टी को विश



शिल्पा शेट्टी को बधाई देने के लिए, राज कुंद्रा ने एक वीडियो कोलाज पोस्ट किया, जिसमें दोनों की अनमोल तस्वीरें और यादगार पल भी शामिल हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शिल्पा की स्टन्निंग फोटोज भी शेयर कीं, और लिखा "क्या आपकी भी उम्र बढ़ रही हैं?" और "तुम्हारे लिए मेरा प्यार सागर की तरह अंतहीन है।" उनके वीडियो की शुरुआत अवार्ड शो और उनके वेकेशन के क्यूट बूमरैंग्स से होती है।

Advertisment


वीडियो के बैकग्राउंड में 2013 की फिल्म आशिकी 2 का गाना तुम ही हो सुनाई दे रहा है। राज कुंद्रा ने कैप्शन में लिखा, "सॉन्ग,लिरिक्स, वीडियो यह सब कह देता है। तुम्हारे बिना मैं कुछ भी नहीं हूं।"

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की लव स्टोरी

Advertisment


शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की लव स्टोरी किसी परियों की कहानी से कम नहीं है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए अपने लव पोस्ट के साथ इंस्टाग्राम पर कपल गोल सेट करते हैं। इस साल होली पर राज कुंद्रा ने एक प्यार भरी तस्वीर को पोस्ट किया और लिखा: "खुशी और खुशी के रंग जीवन के सबसे खूबसूरत रंग हैं। वे हमेशा हमारे साथ रहें। शिल्पा शेट्टी, आप मेरे जीवन को रौशन करें। सभी को होली की शुभकामनाएं।"



बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने पिछले महीने बताया था कि कैसे शिल्पा के पति राज कुंद्रा और बच्चे विआन और समीक्षा कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। सभी होम क्वारंटाइन थे और इनका घर पर ही ट्रीटमेंट चल रहा था। शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा था कि इनके सास और ससुर भी कोरोना के लिए पॉजिटिव आये थे। ये सभी अपने अपने कमरों में होम आइसोलेशन में थे। अब ये सभी ठीक है।
एंटरटेनमेंट
Advertisment