Palak Kishori: कौन हैं पलक किशोरी, छोटी जया किशोरी के नाम से हैं वायरल

कथा वाचक जया किशोरी की बातें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं लेकिन इस बार उन्हीं की तरह दिखने वाली एक और कथा वाचक वायरल हो रही हैं जिन्हें लोग छोटी जया किशोरी के नाम से जानने लगे हैं उनका नाम है पलक किशोरी। (Image Credit - Instagram)

पलक किशोरी जन्म

पलक किशोरी का जन्म मध्य प्रदेश के रीवा डिस्ट्रिक्ट में 24 दिसम्बर 2005 को हुआ था। उनके पिता सतीश मिश्रा अधिवक्ता हैं। एक पलक ने घर पर ही अपनी बहनों और पिता के साथ कथा स्मरण करना और फिर परिवार को सुनाना शुरू किया। (Image Credit - Instagram)

इंटरमीडिएट की स्टूडेंट हैं पलक किशोरी

इंटरनेट पर तेजी के साथ वायरल हो रही पलक किशोरी अभी सिर्फ इंटरमीडिएट में पढ़ाई कर रही हैं। पलक किशोरी मध्यप्रदेश के सतना नाम के एक डिस्ट्रिक की रहने वाली हैं। पलक किशोरी भी जया किशोरी की तरह कथा सुनाती हैं।(Image Credit - Instagram)

जया किशोरी से मिली इंस्पिरेशन

पलक का कहना है कि जया किशोरी से इंस्पायर होकर वह भागवत कथा का पाठ कर पा रही हैं। जया किशोरी के भागवत कथा सुनाने के स्टाइल को देखकर उन्हें इसकी इंस्पिरेशन मिली। (Image Credit - Instagram)

कथा सुनाने का स्टाइल, शकल और खूबसूरती बिल्कुल जया किशोरी जैसी

पलक जया किशोरी को अपनी प्रेरणास्त्रोत मानती हैं। कथा सुनाने क स्टाइल, उनका पहनावा और खूबसूरती और फेस बिल्कुल जया किशोरी के जैसा है। पलक किशोरी भी जया की तरह ही काफी सुंदर हैं। उनका कथा सुनाने का स्टाइल भी जया किशोरी की तरह है वह भी कथा के बीच में भजन कीर्तन सुनाती हैं।(Image Credit - Instagram)

जया किशोरी के वीडियो देखकर घर पर ही भागवत कथा का ज्ञान प्राप्त किया

पलक ने कहीं से भागवत कथा सुनाने की शिक्षा नहीं ली है, कोरोना काल के दौरान उन्होंने अपने घर पर ही भागवत कथा का ज्ञान प्राप्त किया। जया किशोरी के वीडियो देख देखकर उन्होंने भागवत कथा सुनाना शुरू किया।(Image Credit - Instagram)

सन् 2021 में रीवा के मंदिर में की पहली भागवत कथा

पलक ने अपनी पहली भागवत कथा 2021 में कोरोना के टाइम में नवरात्रि के त्यौहार से सुनानी शुरू की। अपनी पहली करीब 2 घंटे की कथा में उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया था। रीवा के श्री कृष्ण मंदिर में उन्होंने यह कथा सुनाई थी। (Image Credit - Instagram)

कथा में हो रही है लोगों की भारी भीड़

पलक किशोरी की कथा को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं, उनकी कथा में हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हो रहे हैं। जिसकी वजह से उनके फॉलोअर्स लगातार बढ़ रहे हैं। लोग जैसे उनकी कथा के दीवाने होते जा रहे हैं।(Image Credit - Instagram)