Advertisment

ऑक्सीजन सिलिंडर के बदले में की सेक्स की मांग: जानिये पूरी कहानी

author-image
Swati Bundela
New Update
कोविड के दूसरे वेव में भारत के कई राज्यों में मेडिकल सप्लाइज में बहुत कमी देखी गयी है। विशेष कर ऑक्सीजन की कमी से बहुत चिंता का माहौल बनता जा रहा है। आये दिन इस ऑक्सीजन की कमी से कई लोगों की जान जा रही है। इस सिचुएशन में भी ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाज़ारी की जा रही है। हाल ही में ऐसी एक घंटा ट्विटर पर वायरल हुई है जिसके अनुसार एक आदमी ने ऑक्सीजन सिलिंडर के बदले एक लड़की से सेक्स की मांग की है।

Advertisment

दिल्ली में हुई है ये घटना



यह घटना ट्विटर पर शेयर हुई है और ये दिल्ली में घटी है। घटना का खुलासा एक ट्विटर यूजर ने किया जो उस लड़की के पहचान के थी। मामले के अनुसार दिल्ली में एक सभ्य कॉलोनी लड़की को अपने पिता के लिए जो की कोविड से ग्रस्त थे ऑक्सीजन सिलिंडर की तलाश थी और इस तलाश के दरमियान उससे उसके पडोसी ने ऑक्सीजन सिलिंडर के बदले सेक्स की मांग की। ट्विटर पर इस बात को शेयर करते हुए उस शुभचिंतक ने देश के सभी लोगों से पूछा की उस अपराधी को अब क्या सजा मिलनी चाहिए।
Advertisment


घटना से सब हैरान



इस घटना के वायरल होते ही कई लोगों ने इस पर अपना आक्रोश व्यक्त किया है। कई लोगों ने उस लड़की को पुलिस कम्प्लेन करने की सलाह दी है और कई लोगों उसे अपने सोसाइटी में इस बारे में कम्प्लेन करने के लिए कहा है। इस तरह का चौंका देने वाला "ऑफर" कई लोगों को असहज कर चुका है।
Advertisment


ये पहली घटना नहीं है



ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। 14 फ़रवरी को एक मेडिकल कोऑर्डिनेटर पर भी अँधेरी के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था क्योंकि उसने क्वारंटाइन में रह रही एक मरीज़ को परेशान किया था। इस तरह के वारदात अब समाज में कई देखने को मिल गए हैं।
Advertisment


भारत में अभी भी नहीं हुयी है ऑक्सीजन सिलिंडर की पूर्ती



जहाँ इंसानियत को शर्मसार करने वाली ऐसी घटनाएं सामने आ रहीं है वहीँ देश में ऑक्सीजन सिलिंडर की मांग पूरी तरह से ख़त्म नहीं हुई है। ऑक्सीजन की कमी में अभी भी बहुत से मरीज़ों को अपने दिन लाचारी में काटने पर रहें है। कई मरीज़ों की ऑक्सीजन आपूर्ति के कारण रोज़ जान जा रहीं है।
सेहत
Advertisment