Advertisment

क्या पीरियड्स के दौरान सेक्स करना सही है ?

author-image
Swati Bundela
New Update
पीरियड्स के दौरान सेक्स करना चाहिए या नहीं, यह प्रश्न हमेशा ही महिलाओं को थोड़ी देर सोचने पर मजबूर कर देता है। इस प्रश्न का और इससे जुड़े कई प्रश्नों का सटीक जवाब, नीचे दिया गया है। जिसको पढ़ने के बाद, फिर कभी आपको सोचने और परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Advertisment

पीरियड्स के दौरान सेक्स करना चाहिए ?



पीरियड्स के दौरान सेक्स करना या न करना, हर जोड़े का अपना फ़ैसला होना चाहिए। कई महिलाओं को पीरियड्स में दर्द और मरोड़ के कारण, सेक्स करने में रुचि नहीं होती। मगर कुछ महिलाओं को इन दिनों किया गया सेक्स, ज्यादा पसंद होता है। पीरियड्स के दौरान सेक्स करना, पूरी तरह से आप पर निर्भर करता हैं। यदि आप अपने उन दिनों में, सहज और अच्छा महसूस कर रही है, तो बिल्कुल आप कर सकती हैं। इसमे घबराने या डरने की कोई बात नहीं है।

Advertisment

पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से प्रेग्नन्सी पर असर ?



यह एक मिथ है कि पीरियड्स में सेक्स करने से गर्भधारण नहीं कर पाते। मगर हकीकत ऐसा नहीं कहती है। पीरियड्स के दौरान बिना कॉन्डम के सेक्स करने से, आप गर्भधारण कर सकती हैं। पीरियड्स के शुरुवाती दिनों में गर्भधारण का संयोग कम होता है, मगर होता है। इसलिए अगर आप अभी बच्चा नहीं चाहती है, तो बिना कॉन्डम के सेक्स ना करें। और इन दिनों में होने वाले सेक्स को भी और दिनों की तरह ही लें, लापरवाही से बचें।

Advertisment

पीरियड्स के दौरान सेक्स स्वस्थ होता है ?



पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से आपके शरीर पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे आपको पीरियड्स का दर्द भी कम महसूस होगा और आपको बेहतर नींद आएगी।

Advertisment


पीरियड्स के दौरान इसे करने से, गर्भाशय मे संकुचन (uterine contraction) के कारण पीरियड्स कम दिन के होते हैं और बेहद आरामदायक भी। साथ-ही इससे आपका तनाव (stress) भी कम होता है।

पढ़िए :जानिए क्यों Female Sexual Health एक ज़रूरी मुद्दा है

सेहत पीरियड्स के दौरान सेक्स
Advertisment