Advertisment

पांच घरेलु तरीकों से हटाएं शरीर की बदबू

author-image
Swati Bundela
New Update
शरीर की बदबू से कई बार ऐसा होता है की लोग आपसे दूरी बना लेते हैं और इस से कभी-कभी आपके सम्मान को भी ठेस पहुंच सकती है। अगर आप भी बदबू से परेशान हैं तो घबराइए मत और ये तरीके करके बदबू से निजात पाएं।

Advertisment


शरीर की बदलू बड़ी आसानी से कुछ गरेलु उपचार से भी दूर की जा सकती है।

Advertisment

1.दही और बेसन



दही और बेसन शरीर की बदबू के लिए बहुत असरदायक होता है। इसको इस्तेमाल करने के लिए दही में बेसन मिलाएं और उसमे पानी मिलाकर पतला घोल बना ले। इस खोल को पूरे शरीर पर रगड़कर लगाएं और कुछ समय बाद नहालें या धोलें। इस प्रक्रिया को कुछ समय के लिए लगातार इस्तेमाल करते रहें। इस से शरीर की दुर्गंद से जल्दी ही आराम मिलेगा।

Advertisment

2.पुदीना का लेप



इसके लिए ताजा पुदीना की पट्टियां तोड़ें और उसका अच्छे से लेप बनालें और इसको शरीर के उन हिस्सों में लगाएं जहा से आपको बदबू की दिक्कत है जैसे की अंडरआर्म्स और गर्दन। इसको आधे घंटे के लिए लगाकर रखें और फिर धोलें। इस से आपको तुर्रंत आराम मिल जाएगा।
Advertisment


3. नीबू और सिरका



एक कटोरी सिरका में आधा नीबू डालें और इसको बदबू वाली जगह या पूरे शरीर पर लगालें इस से जो बदबू पैदा करने वाले बक्टेरिआ होते हैं वो नष्ट हो जाते हैं। इस से आपको बहुत फ्रेश और तरोताजा महसूस होगा। इससे आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा।
Advertisment


4. पत्तेदार हरी सब्जियां खाएं



जब आपको पसीने की बदबू की समस्या हो तब हरी पत्तेदार सब्जियां खानी चाहिए। इन सब्जियों में क्लोरोफिल मौजूद होता है जो शरीर की बदबू रोकने में बहुत असरदार तरीके से काम करता है।
Advertisment


5. धुले कपडे



जब आपको बदबू की समस्या हो तो कोशिश करें की आप धुले कपडे ही पहने और कपड़ो को एक बार पहन ने के बाद अच्छे से धोएं और फिर धूप में सुखाएं।
सेहत
Advertisment