Advertisment

साउथ टीवी इंडस्ट्री की सुपरस्टार कोंडापल्ली श्रावणी ने आत्महत्या कर जान दी

author-image
Swati Bundela
New Update
तेलुगु टीवी अभिनेत्री कोंडापल्ली श्रावणी ने 8 सितंबर, मंगलवार को हैदराबाद के मधुरा नगर में अपने घर पर फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। उनके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उनके 'प्रेमी' देवराज रेड्डी, उनकी आत्महत्या के पीछे का कारण है।

Advertisment


शुरूआती रिपोर्टों से पता चलता है कि अभिनेत्री कोंडापल्ली श्रावणी को अपने वॉशरूम की छत से लटका पाया गया था। वह अपनी मां के साथ बातचीत के बाद अपने कमरे में गई थी। इसके बाद, श्रावणी ने कुछ घंटों के लिए खुद को अंदर बंद कर लिया और बाहर नहीं आई। बाद में, उसकी माँ को शक होने पर उन्होंने  खिड़की से झाँका तो उन्हें अपनी बेटी की आत्महत्या का पता चला। नतीजतन, पुलिस उनकी बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल ले गई।

Advertisment

रिपोर्टों से पता चलता है कि पिछले आठ महीनों में देवराज के साथ  उनके करीबी संबंध थे। हालांकि, उनके परिवार के अनुसार, उसने कुछ सप्ताह पहले उसके साथ संपर्क तोड़  दिया। इसके बाद, उन्होंने बताया  की  उनसे  फिर से मिलने शुरू करने के बाद, श्रावणी डिप्रेशन में आ गई थी।



आत्महत्या के पीछे का कारण

Advertisment


एजेंसी की रिपोर्टों के अनुसार, एक इंस्पेक्टर जिसने इंसिडेंट को रिव्यु किया तो उन्होंने नोट किया कि पुलिस को मौके पर कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, उनके  परिवार ने आरोप लगाया है कि देवराज रेड्डी नामक व्यक्ति के हाथों उत्पीड़न के कारण श्रावणी ने आत्महत्या कर ली। वह आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के निवासी हैं। रिपोर्टों से पता चलता है कि पिछले आठ महीनों में देवराज के साथ उसके करीबी संबंध थे। हालांकि, उसके परिवार के अनुसार, उसने कुछ सप्ताह पहले उसके साथ संपर्क तोड़  दिया। इसके बाद, उन्होंने बताया  की  उनसे  फिर से मिलने शुरू करने के बाद, श्रावणी डिप्रेशन में आ गई थी।



पुलिस ने परिवार के इशारे पर एसआर नगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या का अभियोग) के तहत मामला दर्ज किया। मामले को लेकर पुलिस की जांच अभी जारी है।
Advertisment


तेलुगु टीवी इंडस्ट्री को झटका



कोंडापल्ली श्रावणी आठ वर्षों से तेलुगु टीवी इंडस्ट्री का महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं। वह मौनरगाम और मनसू ममथा जैसे कई लोकप्रिय टीवी शो में दिखाई दीं। स्वाभाविक रूप से, उनकी असामयिक मृत्यु ने उनके सह-कलाकारों और इंडस्ट्री के साथी सदस्यों को गहराई से परेशान कर दिया है।
Advertisment




अभिनेत्री प्रियंका जैन, मौनारगम की उनकी सह-कलाकार, ने इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक पोस्ट शेयर  की। उन्होंने एक मनमोहक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह दिवंगत श्रावणी के साथ मेहंदी पर पोज़ दे रही थी। तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी पोस्ट की।



और पढ़ें: नई दिल्ली में 16 वर्षीय टिकटोक स्टार सिया कक्कड़ ने की आत्महत्या
श्रावणी कोंडपल्ली साउथ टीवी इंडस्ट्री की सुपरस्टार
Advertisment