Advertisment

वाणी कपूर की फ़िल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी’ की रिलीज़ डेट का हुआ ऐलान

author-image
Swati Bundela
New Update
वाणी कपूर 'चंडीगढ़ करे आशिकी’ रिलीज़  : वाणी कपूर और आयुष्मान खुराना की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी इस साल 9 जुलाई को रिलीज़ के लिए तैयार है। अभिषेक कपूर के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म, रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर एक मॉडर्न लव स्टोरी है। वाणी कपूर और आयुष्मान खुराना पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आएंगे। फिल्म की रिलीज़ डेट की घोषणा होते ही वाणी कपूर और आयुष्मान खुराना के फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतज़ार कर रहे है।

Advertisment


वाणी कपूर ने शुक्रवार को ट्विटर पर फिल्म की रिलीज़ की तारीख की घोषणा करते हुए लिखा, "शुगर ,स्पाइस और सब कुछ अच्छा है। प्रेम में पड़ने के लिए तैयार हो जाओ #ChandigarhKareAashiqui 9 जुलाई 21 को एक थिएट्रिकल रिलीज़ के लिए तैयार है! (Sugar, spice, and everything nice. Get ready to fall in love #ChandigarhKareAashiqui is all set for a theatrical release on 9th July 2021!)”

चंडीगढ़ करे आशिकी एक “progressive” लव स्टोरी है :

Advertisment


आयुष्मान खुराना खुद चंडीगढ़ से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने चंडीगढ़ में फिल्म की शूटिंग लगभग 48 दिनों तक की थी। शूटिंग पहली बार पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुई थी। आयुष्मान ने लिखा "अगला पड़ाव: पहली बार मेरा होमटाउन चंडीगढ़ ... अभिषेक कपूर की progressive लव स्टोरी का हिस्सा बन के बहुत एक्ससाइटेड हूँ। "

Advertisment


यह अभिषेक कपूर की तीन साल में पहली रिलीज़ है, आखिरी बार उनकी फिल्म सुशांत सिंह राजपूत-स्टारर केदारनाथ थी, जिसके साथ सारा अली खान ने 2018 में अपने करियर की शुरुआत की थी।

वाणी कपूर ने शुक्रिया अदा किया :

Advertisment


मैं अभिषेक कपूर को धन्यवाद देती हूँ, कि उन्होंने मानवी के रोल के लिए मुझ पर भरोसा किया। एक कलाकार के रूप में हमने अनेक भूमिकाएं व तैयारी की हैं, लेकिन यह मैंने पूरे दिल से किया और काफी कड़ी मेहनत की।'' वाणी कपूर की इस साल तीन फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं: चंडीगढ़ करे आशिकी, अक्षय कुमार के साथ बेल बॉटम, और रणबीर कपूर के साथ शमशेरा।
Advertisment




वाणी कपूर 'चंडीगढ़ करे आशिकी’ रिलीज़
एंटरटेनमेंट वाणी कपूर 'चंडीगढ़ करे आशिकी’ रिलीज़
Advertisment