Advertisment

बच्चों को ठंड में खिलाने के लिए 7 पदार्थ

author-image
Swati Bundela
New Update
वैसे तो बच्चो को हर समय बहुत ही ज्यादा ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। यदि उनकी देखभाल में थोड़ी सी भी लापरवाही बरती जाये तो, इससे उनके स्वास्थ्य से सम्बंधित किसी भी समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं। सर्दी के मौसम में अगर बच्चों का विशेष ख्याल न रखा जाय तो उन्हें जल्द ही बीमारियाँ लग जाती है।सर्दी जुखाम और निमोनिया होने का खतरा सबसे ज्यादा बच्चों को रहता है। उनके लिए हर एक चीज में सावधानी बरतनी पड़ती हैं। फिर चाहे वो खाने की हो या फिर साफ़ सफाई से सम्बंधित हो। बच्चो की देखभाल करने के लिए आपको बहुत सी बातो का ध्यान रखना पड़ता हैं। winter foods for kids hindi

Advertisment

सर्दियों में खाएंगे ये चीजें तो रहेंगे सेहतमंद ( winter foods for kids hindi)



1.ड्रायफ्रूट पाउडर दूध

Advertisment


सर्दियों के मौसम में सूखे मेवों के गुणों का लाभ उठाने का यह एक बेहतर तरीका है। दूध में सूखे मेवों का पाउडर डालकर पीना स्वादिष्ट लगता है।सूखे मेवों का सेवन बच्चे का वजन बढ़ाने में मदद करता है। इसका हल्का सुगंधित स्वाद इसे लुभावना बनाता है और इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह पाउडर आसानी से उपलब्ध होता है और इसे कहीं भी दूध में मिलाया जा सकता है।

2.बादाम हलवा

Advertisment


यह एक स्वादिष्ट, सेहतमंद मिठाई है जो बादाम, दूध, चीनी, और घी से बनाई जाती है।बादाम सर्दियों में शरीर को गर्म रखते हैं और पाचन प्रक्रिया को उत्तेजित करते हैं। इनमें उच्च मात्रा में प्रोटीन भी होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होने के कारण, बादाम बच्चों को ऊर्जा भी तुरंत प्रदान करते हैं।

 3.गाजर का हलवा

Advertisment


यह भारत की एक पारंपरिक मिठाई है, जो शरीर को ठंड से बचाने के लिए ज्यादातर सर्दियों में बनाई जाती है।इसमें ताजे रसीले गाजर के साथ ढेर सारा घी, नट्स और दूध इस्तेमाल होते हैं। इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। सफेद चीनी के बजाय यदि ताल मिश्री या भूरी चीनी का इस्तेमाल किया जाए तो यह और अधिक स्वास्थ्यवर्धक हो जाएगा।

4.वेज-दाल सूप

Advertisment


यह एक मलाईदार और स्वादिष्ट सूप है। यदि आपका बच्चा पौष्टिक भोजन नहीं खा रहा है, तो आप उसे सब्जियों और दाल का मिश्रित सूप दे सकते हैं।तरह तरह की सब्जियां, मूंग दाल, और हल्के मसाले पोषण से भरपूर होते हैं।फलियां और सब्जियां भी प्रोटीन और विटामिन का अच्छा स्रोत हैं। सब्जियों और दाल के सूप को रोटी, या इडली/डोसा के साथ परोसा जा सकता है।

5.सूप

Advertisment


अगर आपका बच्चा खाने में ज्यादा समय नहीं देना चाहता तो उसके लिए सूप बनाएं। इसके सेवन में भी उन्हें आसानी होगी। इसे पकाना भी काफी आसान होता है। आप कुछ सब्जियों के जरिए एक शानदार सूप तैयार कर सकते हैं। यह उन कुछ बेहतरीन विंटर फूड में है जो आप अपने बच्चे को खिला सकते हैं।

6.पंपकीन चीज केक

Advertisment


आप बच्चे के लिए केक भी बना सकते हैं। यह बच्चे का पसंदीदा विंटर फूड है। बच्चे एक बार इसे खाने के बाद बार-बार इसकी मांग करते हैं।

7.कबाब



बच्चे कबाब को भी बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। आप सब्जियों की मदद से रंग-बिरंगे कबाब तैयार कर सकते हैं। यह रेसीपी बच्चों को पसंदीदा तो है ही, साथ ही यह एक बेहतरीन विंटर फूड भी है।

पढ़िए-जानिए बेसन के 10 फायदे

सेहत winter foods for kids hindi
Advertisment