Women in Army: जाने कौन है भारतीय सेना में नाम कमाने वाली 10 महिलाएं

ऑपरेशन सिंदूर के बाद लोग महिलाओ के सशस्त्र बलों मे आगे आने की बात कर रहे वहीं ये सफर हमारे देश की महिलाओ के लिए आसान नही था।आज भी बहुत कम महिलाए है जो इस क्षेत्र में आगे आई है।आइए जानते है कुछ ऐसी ही महिलाओं के बारे मे जिन्होने सेना में रहकर हमारा गौरव बढ़ाया।

प्रेरणा देवस्थली

प्रेरणा भारतीय ने इतिहास रचते हुए नौसेना की पहली महिला अधिकारी बनी। उनको 2023 में वारशिप का कमांडिंग ऑफिसर नियुक्ति किया गया था।

सोफिया कुरैशी

1999 में भारतीय सेना में शामिल हुई सिग्नल कर्नल सोफिया कुरैशी 2016 में बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी बनी। पाकिस्तान के खिलाफ हुए ऑपरेशन सिंदूर में इनकी भूमिका अहम है।

राधिका मेनन

भारतीय मर्चेंट नेवी की पहली महिला कप्तान राधिका मेनन ने IMO अवार्ड हासिल किया। इन्होंने रूढ़ियों को तोड़ने के लिए नारी शक्ति सम्मान मिला है।

शैलजा धामी

भारतीय वायुसेना में पाकिस्तान के सामने पश्चिमी क्षेत्र में मिसाइल स्क्वाड्रन की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी है शैलजा धामी। शैलजा फ्लाइट कमांडर के पद पर पदोन्नत होने वाली वायुसेना की पहली महिला अधिकारी है।

दीपिका मिश्रा

विंग कमांडर दीपिका मिश्रा वीरता पुरस्कार पाने वाली पहली महिला अधिकारी है। दीपिका मिश्रा एक प्रशिक्षित हेलीकॉप्टर पायलट, योग्य उड़ान प्रशिक्षक और परीक्षक है।

अवनी चतुर्वेदी

अवनी भारत की पहले महिला फाइटर पायलट के ट्रायो का हिस्सा थी। इसके अलावा वो अकेले उड़ान भरने वाली बहुत की पहली महिला फाइटर पायलट है। इन्हें 2020 में नारी शक्ति सम्मान दिया गया है।

शिवा चौहान

फायर एंड फ्यूरी सैपर्स की कैप्टन शिवा चौहान दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में पोस्ट पर तैनात होने वाली पहली महिला ऑफिसर है। इन्होंने जुलाई 2022 में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सियाचिन युद्ध स्मारक से कारगिल युद्ध स्मारक तक सूरा सोई साइकिलिंग अभियान का नेतृत्व भी किया है।

पद्मावती बंदोपाध्याय

डिफेंस सर्विस स्टाफ कोर्स पूरा करने वाली पद्मा वायुसेना की पहली महिला एयरमार्शल रही है। इसके अलावा नॉर्थ पोल पर रिसर्च करने वाली वो पहली भारतीय महिला है। 2020 में इन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

गुंजन सक्सेना

कारगिल युद्ध के दौरान युद्धक्षेत्र में उड़ान भरने वाली पहली महिला अधिकारी है गुंजन सक्सेना। इसके अलाव शौर्य वीर पुरस्कार की पहली महिला प्राप्तकर्ता है गुंजन सक्सेना

मिताली मधुमिता

लेफ्टिनेंट कर्नल मिताली मधुमिता वीरता के लिए सेना पदक पाने वाली भारत की पहली महिला अधिकारी है।