जानिए Makar Sankranti को किन-किन नामों से जाना जाता है?

मकर संक्रांति को विभिन्न राज्यों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इस त्योहार का खगोलिक और सांस्कृतिक महत्त्व भी बहुत ज्यादा है। चलिए इस त्योहार के अलग-अलग नाम जानते हैं-

Lohri

लोहड़ी का त्योहार ज्यादातर पंजाब में सिख समुदाय की तरफ से मनाया जाता है।

Makar Sankranti

यह पतंगों का त्योहार है जो फसल के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है।

Bihu

यह त्योहार असम में मनाया जाता है जो किसानों से संबंध रखता है। इस दिन पर लोग फसल की अच्छी पैदावार के लिए अग्नि देव को धन्यवाद करते हैं।

Pongal

यह त्योहार ज्यादातर साउथ इंडिया में चार दिनों तक मनाया जाता है। इसका संबंध फसल के मौसम की शुरुआत से है।

Suggi Habba

यह भी फसलों से जुड़ा त्योहार है जो कर्नाटक में मनाया जाता है।

Sakraat

इस त्योहार को खिचड़ी भी बोला जाता है जो बिहार, उत्तर प्रदेश और इनके आसपास के इलाकों में मनाया जाता है।

Uttarayan

गुजरात में मकर संक्रांति को उत्तरायण के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार दो दिन तक चलता है। इस दिन लोग पतंग उड़ाते हैं और सूर्य भगवान से आशीर्वाद लेते हैं।