Weekend Watch: 5 बेस्ट थ्रिलर शो और मूवीस जो है OTT पर अवेलेबल

आज के समय में अधिकतर लोग सिनेमा की बजाय घर में बैठकर OTT प्लेटफार्म्स में मूवीज देखना पसंद करते हैं। यहां हम आपको 6 ऐसी शानदार थ्रिलर शो और मूवीस के बारे में बताएंगे जो OTT पर उपलब्ध हैं।

अमर सिंह चमकिला (2024)

अमर सिंह चमकीला 2024, एक बायोग्राफिक फिल्म है, जो संगीतकार अमर सिंह चमकीला के जीवन पर आधारित है। इसका निर्देशन, निर्माण और सह-लेखन इम्तियाज अली ने किया है । फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं, जबकि परिणीति चोपड़ा उनकी पत्नी अमरजोत की भूमिका में हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। (Image Credits: IMDB)

मैरी क्रिसमस (2023)

मैरी क्रिसमस एक थ्रिलर मूवी है। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित मूवी, जिसमे क्रिसमस की इव पर दो अजनबी (कैटरीना कैफ, विजय सेतुपति) मिलते हैं। रोमांस के बाद यह मूवी एक क्राइम का रूप ले लेती है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। (Image Credits: IMDB)

दहाड़ (2023)

रीमा कागती और जोया अख्तर द्वारा बनाई गई क्राइम थ्रिलर शो में सोनाक्षी सिन्हा, गुलशन देवैया, विजय वर्मा और सोहम शाह मुख भूमिका में हैं। यह शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। (Image Credits: IMDB)

कफस (2023)

साहिल संघा द्वारा निर्देशित थ्रिलर शो में मोना सिंह, शरमन जोशी, तेजस्वी सिंह अहलावत और विवान भटेना प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह शो 2019 की ब्रिटिश मिनिसरीज, डार्क मनी का रीमेक है। कफस वेब सीरीज को आप SonyLIV ऐप पर देख सकते हैं। (Image Credits: Gadgets)

आर्या (2020)

आर्या को भारत लौटने और अपने परिवार और दुश्मनों का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। कई हमलों से उसे झटका लगा है, क्या वह और उसके बच्चे अतीत के खतरों से बच सकते हैं? यह एक थ्रिलर शो है, जो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है। (Image Credits: Instagram)

रुद्रा: द एज ऑफ डार्कनेस (2022)

रुद्रा, एक क्राइम थ्रिलर है, जो Disney+Hotstar पर स्ट्रीम कर रही है। यह ब्रिटिश सीरीज लूथर की रीमेक है। इस सीरीज mi अजय देवगन, राशि खन्ना और ईशा देओल प्रमुख भूमिका है। (Image Credits: Wikipedia)

विश्वरूपम (2013)

विश्वरूपम, कमल हसन द्वारा निर्देशित और निर्मित एक बेहद ही अंडररेटेड साउथ इंडियन फिल्म है। इस फिल्म में कमल हसन मुख्य भूमिका निभाते हैं और सहायक भूमिकाओं में राहुल बोस, शेखर कपूर, पूजा कुमार, एंड्रिया जेरेमिया सहित कई शानदार कलाकार हैं। (Image Credits: Wikipedia)