ये 5 क्राइम थ्रिलर शो आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होने चाहिए शामिल

क्राइम-थ्रिलर शो देखना सभी को पसंद है लेकिन समझ नहीं आता कि क्या देखा जाए? इसलिए आज हम आपको बताएंगे 5 क्राइम थ्रिलर सीरीज जो आप वीकेंड वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं-

Killer Soup

अगर आप क्राइम थ्रिलर के साथ कॉमेडी के भी शौकीन हैं तो किलर सूप आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसकी IMDb रेटिंग 6.3 है। यह कहानी एक महिला की है जो अपना रेस्तरॉं खोलना चाहती हैं लेकिन चीजें प्लानिंग के हिसाब से नहीं चलती है।(Image Credit: IMDb)

The Spy

आप भी अगर पोलिटिकल और थ्रिलर शो देखना पसंद करते हैं तो यह रहस्यपूर्ण कहानी आपके लिए उत्तम है। इसकी IMDb रेटिंग 7.9 है। यह सीरीज इज़राइल के शीर्ष मोसाद जासूस एली कोहेन के जीवन पर आधारित है।(Image Credit: IMDb)

Kohrra

यह 2023 अवार्ड विनिंग क्राइम-थ्रिलर है। इसकी IMDb रेटिंग 7.5 है। कहानी बहुत सारे मुद्दों को दिखाती हैं। एक फॉरेनर के कत्ल पर दो पुलिस वाले उसे सुलझाने में लगे हुए हैं। उनकी खुद की जिंदगी में अशांति सामने आती है।(Image Credit: Wikipedia)

Mirzapur

हम सब इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं।इसकी IMDb रेटिंग 8.5 है। शादी में चौंकाने वाली घटना ने मिर्ज़ापुर में दो परिवारों के जीवन को उलझा दिया।(Image Credit: IMDb)

Criminal Justice

इस सीरीज के तीन सीजन हैं। यह थ्रिलर ड्रामा, 2008 में आई ब्रिटिश सीरीज पर आधारित है। इसके तीन सीजन क्रिमिनल जस्टिस, क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स और अधूरा सच अलग-अलग कहानियों को दिखाते हैं।(Image Credit: IMDb)