90s Music: जानें 90s की फिल्में जिनके गाने आज भी लोग पसंद करते हैं

90s के दशक के म्यूजिक में कुछ अलग और बहुत ही खास बात होती थी। नए समय के गाने तो सुनते हैं मगर आज भी हमारा दिल और मन दोनों ही 90s के गानों पर ही अटका हुआ है। तो आइये जानते हैं 90s की कुछ ऐसी फिल्में जो बेस्ट म्यूजिक से भरी हुई है।(Image Credit : m.rediff.com)

Kuch Kuch Hota Hai

कुछ कुछ होता है 1998 में रिलीज हुई हिंदी मूवी है जो करण जौहर के द्वारा बनाई गई है। इस मूवी में शाहरूख खान, काजोल, सलमान खान और रानी मुखर्जी थी। इस मूवी के गाने सुपरहिट हुए हैं। साजन जी घर आए, यह लड़का है दीवाना और तुझे याद न आई मेरी यह गाने आज भी सुने जाते हैं। (Image Credit : Wikipedia)

Hum Aapkey Hain Koun

हम आपके हैं कौन 1994 की मूवी है जो कि बहुत सुपरहिट हुए थी लेकिन इसके सुपरहिट होने का सबसे बड़ा कारण था इसके गाने जो लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं। दीदी तेरा देवर दीवाना, जूते दे दो पैसे ले लो इन गानों को पब्लिक द्वारा बहुत पसंद किया गया था। (Image Credit : IMDb)

Dilwale Dulhaniya Le Jayenge

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 1995 की मूवी है जिसमें अहम भूमिका सबकी फेवरेट ऑन स्क्रीन जोड़ी शाहरूख खान और काजोल ने निभाई है। यह फिल्म और इसके गाने तुझे देखा तो, जरा सा झूम लूं में, मेंहदी लगा कर रखना बहुत ही पसंद किए जाते हैं। (Image Credit : Wikipedia)

Hum Dil De Chuke Sanam

हम दिल दे चुके सनम संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म है जो 1999 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में अहम भूमिका सलमान खान, ऐश्वरिया राय बच्चन और अजय देवगन ने निभाया था। यह फिल्म अपने फिल्म के गानों के लिए जाना गया था। निंबूदा निंबूड़ा, आंखों की गुस्ताखियाँ, ढोली तारो ढोल बाजे (Image Credit : IMDb)

Dil Toh Pagal Hai

दिल तो पागल है में अलग-अलग प्रकार के म्यूजिक को बॉलीवुड इंडस्ट्री में इंट्रोड्यूस करवाया। अरे री अरे, दिल तो पागल है, भोली सी सूरत, कोई लड़की है, ले गई और प्यार कर जैसे गाने लोगों द्वारा बहुत ही पसंद किया जाता है।(Image Credit : IMDb)