Women Empowerment: दूरदर्शन के चार शो जो महिला सशक्तिकरण पर आधारित हैं

जहाँ आज के ज़माने में महिलाओं को कमज़ोर एवं घरेलू दिखाया जाता है वहीं कई सालों पहले दूरदर्शन में आई इन धारावाहिकों ने महिलाओं को लेकर हमारी सोच बदली और उनके प्रति हमारे मन में श्रद्धा और सम्मान जगायाI (images credit: Hindustan Times, Wikipedia, The World Of Movies, Hotstar)

शांति: कहानी एक औरत की

मंदिरा बेदी द्वारा निभाया गया शांति का किरदार उस समय के बाकी महिला किरदारों से काफ़ी अलग थाI शांति एक सशक्त महिला थी जिसने पुरुष प्रधान जगत में अपना नाम बनाने के लिए कड़ी मेहनत की और अपनी मां पर हुए अत्याचार का बदला लेने के लिए हर मुमकिन कोशिश कीI

रजनी

1980 में आई यह सीरियल एक हाउसवाइफ की कहानी है जिसने भ्रष्टाचार एवं सरकार के अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाईI एक आम, मध्यवर्गीय महिला होने के बावजूद भी रजनी ने हर किसी की मदद कीI चाहे वह विद्यालय में भेदभाव की समस्या हो या फिर बस्ती में महामारी का प्रकोप रजनी ने सामाजिक समस्या के बारे में हमें जागरूक किया

मैं कुछ भी कर सकती हूं

यह 2014 में आई डॉक्टर श्रेया माथुर की कहानी है जहां उन्होंने मुंबई में अपना सफल एवं उज्जवल भविष्य छोड़कर अपने गांव चली आई वहां बसे लोगों का भला करने के लिए, यह शो हमें ना केवल लोगों की निस्वार्थ रूप से मदद करना सिखाती है बल्कि जेंडर डिस्क्रिमिनेशन जैसे मुद्दे पर भी बात करती हैI

आरोहण

आरोहण एक लड़की के अपने सपनों को पूरा करने की कहानी हैI निकिता जो भारतीय नेवी फोर्स में अपनी जगह बनाने के लिए और कुछ कर दिखाने के लिए कोशिश करती है वही उसको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैI