महिलाओं की फिटनेस से जुड़े 7 मिथक जिन पर नहीं करना चाहिए भरोषा

आज कल के समय में फिट होना सबके लिए एक पैशन हो चुका है फिर चाहे वह कोई महिला हो या पुरुष हर कोई यह चाहता है कि वह फिट रहे और उसका शरीर मजबूत दिखे। लेकिन महिलाओं की फिटनेस को लेकर कई ऐसे मिथक मौजूद हैं जिनपर भरोषा नहीं करना चाहिए।(Image Credit-File Image's)

वजन उठाने से महिलाएं भारी हो जाएंगी

यह सबसे बड़े मिथकों में से एक है। ऐसा कोई प्रमाण नहीं है कि वेट उठाने से महिलाओं का वजन बढ़ेगा बल्कि वेटलिफ्टिंग महिलाओं के लिए ताकत बनाने, मसल्स को टोन करने और फिटनेस में सुधार करने का एक शानदार तरीका है।

वजन घटाने के लिए कम फैट वाला खाना अच्छा है

सभी तरह के फैट खराब नहीं होते हैं। हेल्दी फैट जैसे कि एवोकैडो, नट्स और जैतून के तेल में पाए जाने वाले स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं और आपको वजन घटाने में सहायता कर सकते हैं।

महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम कैलोरी खानी चाहिए

उम्र, गतिविधि स्तर और चयापचय जैसे कारकों के आधार पर कैलोरी की जरूरतें अलग-अलग होती हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम कैलोरी खानी चाहिए।

गर्भवती महिलाओं को व्यायाम से बचना चाहिए

गर्भावस्था के दौरान व्यायाम सुरक्षित और फायदेमंद होता है अगर सही मार्गदर्शन और सावधानी के साथ किया जाए यह ओवर आल हेल्थ में मदद करता है। असुविधा को कम कर सकता है और शरीर को डिलीवरी के लिए तैयार कर सकता है।

महिलाओं को पुरुषों वाली एक्ससरसाइज़ नहीं करनी चाहिए

एक पूर्णतया एक मिथक है कि महिलाओं को पुरुषों वाली एक्ससरसाइज़ से दूर रहना चाहिए। महिलाओं वो सभी वर्कआउट कर सकती हैं जो पुरुष करते हैं और इतना ही नहीं जितने भी वर्कआउट मौजूद हैं उनमें से ज्यादातर महिलाएं कर सकती हैं।

महिलाओं को पीरियड में वर्कआउट नहीं करना चाहिए

यह पूरी तरह से एक मिथक ही है क्योंकि पीरियड के दौरान व्यायाम करना काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। अपनी हेल्थ के हिसाब से महिलाएं पीरियड के दौरान भी हल्के व्यायाम कर सकती हैं ये उन्हें आराम महसूस कराने और थकान और दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

महिलाओं को वजन नहीं उठाना चाहिए

अक्सर यह कहा जाता है कि महिलाओं को वजन नहीं उठाना चाहिए। वेट लिफ्टिंग महिलाओं के लिए भी एक बेहतर व्यायाम है। जो महिलाओं वेट लिफ्टिंग एक्ससरसाइज़ करती हैं उन्हें अपने आप को फिट रखने में ज्यादा सहायता मिलती है।