जाने 8 किफायती सुपरफूड और उनके लाभ

स्वस्थ रहने के लिए महंगे खाने की चीजें जरूरी नहीं हैं पोषक तत्वों से भरपूर कई किफायती सुपरफूड्स हैं जो आपकी सेहत को बेहतर बना सकते हैं। दाल, राजमा और हरी सब्जियां ,फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं।

1. दाल

प्रोटीन और फाइबर से भरपूर दालें ना सिर्फ मधुमेह और हृदय रोग को नियंत्रित रखने में मदद करती हैं, बल्कि पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखती हैं। (Credit : Pinterest )

2. संतरे

विटामिन C से भरपूर संतरे न सिर्फ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं बल्कि सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों से भी बचाते हैं। (Credit : Pinterest )

3. पालक

आयरन और कैल्शियम से भरपूर पालक हड्डियों को मजबूत बनाता है और खून की कमी को दूर करने में भी मदद करता है। (Credit : Pinterest )

4. गाजर

विटामिन A से भरपूर गाजर आंखों के लिए बहुत ही लाभदायक है, साथ ही साथ यह इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। (Credit : Pinterest )

5. अंडे

प्रोटीन और कोलीन से भरपूर अंडे दिमाग को तेज करने के साथ-साथ आंखों के लिए भी लाभदायक होते हैं। (Credit : Pinterest )

6. चुकंदर

आयरन और फाइबर से भरपूर चुकंदर रक्तचाप को कम करने में मदद करता है। साथ ही यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी सहायक होता है। (Credit : Pinterest )

7. केला

पोटैशियम से भरपूर केला मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और थकान को दूर करने में भी मदद करता है। (Credit : Pinterest )

8. दही

प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है। (Credit : Pinterest )