जाने Cravings को रोकने के लिए 8 हेल्दी फूड

1. फल (fruits) मीठा मन करे तो फलों को ना भूलें। विटामिन, फाइबर से भरपूर फल मीठा स्वाद भी देते हैं। प्राकृतिक शर्करा जल्दी पचती है, जिससे आप लंबे समय तक ऊर्जावान रहते हैं। (Credit : Pexels)

2. बेरीज (berries)

मीठा कम, फायदा ज्यादा बेरीज पोषक तत्वों का खजाना हैं। इनमें एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। (Credit : Adobe Stock )

3. दही (curd)

मीठा खाने का मन कर रहा है? दही स्वाद और सेहत का एक बेहतरीन मिश्रण है। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखते हैं। साथ ही, ये कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत है। (Credit : The Indian Express)

4. मेवा और मक्खन (Meva And Butter)

मीठा और क्रंची खाना पसंद है? फलों के साथ नट बटर का मज़ा लें। यह न सिर्फ मीठा खाने की इच्छा को कम करेगा, बल्कि प्रोटीन और हेल्दी फैट्स भी देगा। बादाम, काजू या मूंगफली का मक्खन चुनें। (Credits : Annapurna)

5. डार्क चॉकलेट (dark chocolate)

चॉकलेट के दीवाने हैं? तो डार्क चॉकलेट ही खाएं। डार्क चॉकलेट में कोकोआ की मात्रा ज्यादा होती है, जिसका मतलब है कम चीनी और ज्यादा एंटीऑक्सिडेंट्स। आपकी मीठी खाने की तलब शांत होगी। (Credit : ZOE)

6. ड्राई फ्रूट्स (dry fruits)

पोषण और मिठास का कॉम्बो। ड्राई फ्रूट्स विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होते हैं, मीठा खाने की जगह इन्हें थोड़ी मात्रा में लें। (Credit : Times of India)

7. ओट्स (oats)

मीठा खाते हुए वजन घटाएं। ओट्स में फाइबर भरपूर होता है, जो आपको लंबे समय तक भूख कम लगने में मदद करता है, आप इन्हें फलों और मेवों के साथ मिलाकर खा सकते हैं। (Credit : IndiaMART)

8. हेल्दी स्नैक्स (Healthy snacks)

खुद बनाएं, मीठा खाएं। अपनी पसंद के अनुसार फल, सब्जियां और मेवे मिलाकर घर पर हेल्दी स्नैक्स बनाएं। इससे आप जान पाएंगे कि आप क्या खा रहे हैं और चीनी पर नियंत्रण रख सकते हैं। (Credit : Fastweb)