जानें 8 हेल्दी हाई-प्रोटीन स्नैक्स आइडिया

भूख तो लगती ही है, पर हर बार मीठा या फ्राइड खाने का मन नहीं करता ना तो आज हम लाए हैं आपके लिए ऐसे हाई-प्रोटीन स्नैक्स जिनको खाने में भी मजा आएगा और सेहत का भी ख्याल रहेगा। ये स्नैक्स न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि देर तक पेट भी भरते हैं।

1. ग्रीक योगर्ट विद बेरीज

प्रोटीन से भरपूर ग्रीक योगर्ट में इसमें अपने पसंदीदा बेरीज जैसे ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी या रास्पबेरी डालें और थोड़ा शहद या मेपल सीरप डालकर मजेदार बनाएं। (Credit : Recipe Runner)

2. ड्राई फ्रूट्स और नट्स

काजू, बादाम, और अखरोट जैसे मेवे प्रोटीन और हेल्दी फैट्स का अच्छा स्त्रोत हैं। इन्हें किशमिश, खजूर जैसे सूखे मेवों के साथ मिलाकर खाएं। (Credit : Amazon.in)

3. हार्ड-बोल्ड एग्स

अंडे प्रोटीन का पावरहाउस होते हैं। पहले से उबले अंडे बनाकर रखें। भूख लगने पर इन्हें नमक और काली मिर्च के साथ या फिर ह्यूमस के साथ खाएं। (Credit : Food Republic)

4. रोस्टेड चिकपीज

छोले प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इन्हें जैतून के तेल, मसालों के साथ मिलाकर ओवन में रोस्ट करें। ये टेस्टी और क्रंची स्नैक न सिर्फ प्रोटीन देगा बल्कि पेट भी भरेगा। (Credit : EatingWell)

5. एडामेमे

एडामेमे हरे सोयाबीन होते हैं, जो प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं। इन्हें उबालकर या भाप में पकाकर स्नैक के तौर पर खाया जा सकता है। (Credit : Kitchen Stories)

6. प्रोटीन स्मूदी

दूध (डेयरी या प्लांट-बेस्ड), फलों का मिश्रण, प्रोटीन पाउडर और बर्फ मिलाकर एक हेल्दी और स्वादिष्ट स्मूदी बनाएं। (Credit : Skinny Fitalicious)

7. कोटेज चीज विद फ्रूट्स

कोटेज चीज में अपने पसंद के फल डालकर,थोड़ी दालचीनी या शहद डालकर मज़ेदार बनाएं। प्रोटीन के साथ विटामिन का भी भरपूर लाभ। (Credit : The Dizzy Cook)

8. टूना सलाद लेट्यूस रैप्स

डिब्बाबंद टूना को कटी हुई सब्जियों के साथ मिलाएं। हल्का मेयो या ग्रीक योगर्ट डालकर लेट्यूस के पत्तों में लपेटकर खाएं। (Credit : Thinlicious)