महाशिवरात्रि के व्रत के लिए बनाएं ये रेसिपी

महाशिवरात्रि एक बहुत ही लोकप्रिय हिंदू फेस्टिवल है। जिसमें भगवान शिव की आराधना की जाती है। इस दिन बहुत से लोग व्रत भी रखते हैं। परंतु कभी-कभी व्रत के समय कुछ लोगों को यह कंफ्यूजन रहती है कि क्या खाना बनाया जाए। ऐसे में आप व्रत के समय इन रेसिपीज को बना सकते हैं (Image Credit - Pinterest)

साबूदाना खिचड़ी

साबूदाना खिचड़ी व्रत में खाए जाने वाला एक बहुत ही लोकप्रिय व्यंजन है। यह साबूदाना से बनता है। आप इसमें नट्स, आलू इत्यादि सब्जियां डाल के इसको नाश्ते में या दोपहर में खा सकते हैं। (Image Credit - Pinterest)

कुट्टू का पराठा

कुट्टू की रोटी या पराठा बनाकर भी आप व्रत के समय खा सकते हैं। इसे नवरात्रि के समय भी खाया जाता है। इंग्लिश में इसे बकवीट फ्लोर कहा जाता है। (Image Credit - Pinterest)

मखाने की खीर

व्रत के समय आप मखाने की खीर भी खा सकते हैं। इसे मखाना, दूध, घी, चीनी और ड्राई फ्रूट से बनाया जाता है। यह भी व्रत के समय खाए जाने वाला एक लोकप्रिय व्यंजन है। (Image Credit - Pinterest)

शकरकंद चाट

शकरकंद यानी कि स्वीट पोटैटो भी व्रत के समय खाए जाते हैं। आप स्वीट पोटैटो का चाट भी बना सकते हैं। उस पर कुछ फ्रूट्स इत्यादि डालकर सबको साथ में मिलाकर खा सकते हैं। (Image Credit - Pinterest)

सिंघाड़ा शीरा

सिंघाड़े के आटे को भी व्रत के समय खाया जा सकता है। ऐसे में आप इसका शीरा बनाकर भी खा सकते हैं। उसे काजू, बादाम इत्यादि से सजा सकते हैं (Image Credit - Pinterest)