भारत से मेक्सिको तक जानें ये फेमस क्यूज़ीन

घूमना और खाना किसे नहीं पसंद। इससे हमें किसी भी जगह के कल्चर, स्वाद और तौर तरीकों के बारे में बारे में करीब से जानने का मौका मिलता है। सोशल मीडिया के समय में लोग इन चीजों के बारे में ज्यादा जानकार हो गए हैं। आज हम आपके साथ शेयर करेंगे वर्ल्ड के कुछ फेमस क्यूज़ीन जिन्हें एक बार ट्राई करना बनता है। (Image Credit: Pinterest)

Indian Cuisine

इंडियन क्यूज़ीन में बहुत सारी वैरायटी के फूड शामिल हैं। इसका कारण भारत की बहुत ज्यादा कल्चर डायवर्सिटी है। यहां हर शहर और राज्य में खाने का अलग जायका है जैसे पंजाब में मक्की की रोटी सरसों का साग, बिहार का लिट्टी चोखा, गुजरात का खम्मन, खाखरा हैदराबाद की बिरियानी और भाखरवाड़ी आदि। (Image Credit: Pinterest)

Japanese Cuisine

जैपनीज क्यूज़ीन में भी जापान की सांस्कृतिक की झलक दिखाई देती है। जापान के ट्रेडिशनल फूड में मिसो सूप के साथ राइस, फिश, सीफूड शामिल है। जैपनीज नूडल्स में सोबा शामिल है। वागशी जापान की ट्रेडिशन मिठाई है। सुशी का क्रेज़ तो दुनिया के हर कोने में जग जाहिर है। (Image Credit: Pinterest)

Chinese Cuisine

चाइनीज क्यूज़ीन भारत में भी काफी पसंद किया जाता है। यह पूरी दुनिया में से सबसे पुराने क्यूज़ीन में से एक है। इसमें पेकिंग डक, सूप, रोस्ट पार्क चोमीन, डंपलिंग्स और डिम सम और नूडल्स आदि शामिल हैं। (Image Credit: Pinterest)

Italian Cuisine

पूरी दुनिया में बहुत लोग इटालियन क्यूज़ीन के दीवाने हैं। आपने कई फेमस इटालियन डिशेज ट्राई भी की होंगी जैसे इटालियन पिज्जा, कॉफी, पास्ता, ट्रफल्स, स्पेगेटी, रिसोटो, ब्रुशितो आदि। (Image Credit: Pinterest)

Mexican Cuisine

मेक्सिकन फूड पूरी दुनिया में फेमस है। इस खाने का मेल भारतीय खाने से होता है। इस खाने में बहुत सारे मिर्च मसाले और सब्जियां को मिलाया जाता है। कुछ मेक्सिकन फेमस फूड इस प्रकार है जैसे मेक्सिकन फ्राइड राइस, मेक्सिकन टैकोस, नाचो चिप्स, टाॅर्टिलास आदि। (Image Credit: Pinterest)