जानिए बच्चों के लिए Healthy Snack हैक्स

केवल सेब या संतरा ना दें। बच्चों को रंगीन कटारों में तरबूज, अंगूर, और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों को पिरोकर दें। ये ना सिर्फ देखने में आकर्षक लगते हैं, बल्कि विटामिन से भी भरपूर होते हैं। (Credit : Freepik)

2. दही में डुबकी मारने का मज़ा

कच्ची सब्जियां बच्चों को कम पसंद आती हैं? तो गाजर, खीरा, और शिमला मिर्च की स्टिक्स को हम्मस या दही के साथ दें। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन और कैल्शियम भी देते हैं। (Credit : blog.wessy.com.br)

3. एंट्स ऑन ए लॉग

इस मजेदार स्नैक में अजवाइन की डंडी पर मूंगफली का मक्खन लगाएं और ऊपर से किशमिश डालें। ये ना सिर्फ पौष्टिक है बल्कि बनाने में भी मजेदार है। बच्चों को इसे बनाने में शामिल करें। (Credit : Kathy Patalsky)

4. फ्रोजन दही डिलाइट

सादा दही खाना बच्चों को पसंद नहीं ? तो फलों के टुकड़ों को दही में मिलाकर आइसक्यूब ट्रे में जमा दें। कुछ घंटों बाद ये टेस्टी और हेल्दी फ्रोजन दही पॉप्सिकल्स बनकर तैयार। (Credit : Not Enough Cinnamon)

5. ऑमलेट का ओह-सो-ईज़ी तरीका

बच्चों को आमलेट पसंद है ना? तो इसे और मजेदार बनाएं। ऑमलेट में बारीक कटी हुई सब्जियां डालें। पालक, मशरूम, या टमाटर बच्चों को पसंद आ सकते हैं। (credit : The chunky Chef)

6. मज़ेदार चीज़ रोल-अप्स

रोटी या चपाती में चीज़ और अपनी पसंद की सब्जियां भरकर रोल बनाएं। इसे मनचाहे आकारों में काटें। ये देखने में भी अच्छे लगते हैं और खाने में भी स्वादिष्ट होते हैं। (Credit : A Mind Full Mom)

7. घर पर बने एनर्जी बॉल्स

बच्चों को मीठा पसंद है? तो घर पर ही हेल्दी एनर्जी बॉल्स बनाएं। ओट्स, मेवे, और सूखे मेवों को मिलाकर बॉल्स बनाएं। आप इसमें शहद या चॉकलेट चिप्स भी मिला सकते हैं। (Credit : chocolate with Grace)