नवरात्रि पर ९ दिन चढ़ाएं माता रानी को यह 9 भोग

नवरात्रि में नौ दिनों तक माँ दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा पूरे देश में की जाती है। इस दौरान भक्त माता रानी को उनकी पसंद की चीजें अर्पित करते हैं। आइये आज जानते हैं कि नवरात्रि के नौ अलग-अलग दिनों पर माता रानी को किन चीजों का भोग लगायें-(Image Credit - Printrest)

प्रथम नवरात्रि - गाय के घी से बना बनी हुई मिठाई

नवरात्रि के पहले दिन माँ शैलपुत्री की पूजा की जाती है इसदिन उन्हें गाय के घी से बनी हुई मिठाई का भोग लगाना चाहिए। कहा जाता है कि इससे कई तरह के रोग खत्म हो जाते हैं। (Image Credit -Amazon)

द्वितीय नवरात्रि - पंचामृत

नवरात्रि के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि उन्हें चीनी और पंचामृत पसंद है उन्हें इस दिन पंचामृत का भोग लगाने से आयु में वृद्दि का वरदान मिलता हैं। (Image Credit -Whisk affair)

तृतीय नवरात्रि - दूध से बनी हुई मिठाई

नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चन्द्रघंटा की पूजा की जाती है। इसदिन उन्हें दूध से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक, शारीरिक और आर्थिक कष्ट कम होते हैं। (Image Credit -food Viva)

चतुर्थ नवरात्रि - मालपुआ

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कुष्मांडा की पूजा होती है। इसदिन उन्हें माल पुए का भोग लगाने से व्यक्ति की बुद्धि बढ़ती है और निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ती है। (Image Credit -Cook's Hideout)

पंचम नवरात्रि - केले

नवरात्रि के पांचवे दिन माँ स्कन्दमाता की पूजा की जाती है इसदिन माँ को केले का भोग लगाएं ऐसा करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और बीमारियाँ कम होती हैं। (Image Credit -Unsplash.com)

छठा नवरात्री - शहद और मीठा पान

नवरात्रि के छठे दिन माँ कात्यायनी की पूजा की जाती है और इस दिन माँ को शहद और मीठे पान का भोग लगाना चाहिए। इससे परिवार में मिठास बनी रहती है और पॉजिटिविटी बढ़ती है। (Image Credit -Your food Fantasy)

सप्तम नवरात्रि - गुड से बनी मिठाई

सातवें नवरात्रि को माँ कालरात्रि की पूजा की जाती है। इसदिन माँ को गुड से बना भोग लगाना चाहिए ऐसा करने से माँ शत्रु पर विजय प्राप्त करने का आशीर्वाद देती हैं। (Image Credit -Better butter)

अष्टम नवरात्रि - नारियल

नवरात्रि के आठवें दिन माँ महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन माँ को नारियल का भोग लगाना चाहिए। इससे माँ धन लाभ और संतान खुश का आशीर्वाद देती हैं। (Image Credit -Unsplash.com)

नवम नवरात्री - खीर, पुड़ी, चना और टिल के लड्डू

नवरात्रि के नौवें दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन माँ को खीर पूरी चने और तिल के लड्डू का भोग लगाना चाहिए और नौ कन्याओं को भोजन कराना चाहिए इससे घर में शुख समृद्धि आती है। (Image Credit -NDTV.IN)