Monsoon Snacks: मानसून में जरूर खाए यह सारे स्नैक्स

मानसून के मौसम में हमारा मूड इतना अच्छा हो जाता है कि हमें गाने सुनने का मन करता है और अच्छा अच्छा खाने का भी मन करता है। तो आइये जानते हैं कुछ ऐसे स्नैक्स का नाम जिसका आप बारिश के मौसम में लुफ्त उठा सकते हैं। (Image Credit : Peakpx)

पकोड़े

बारिश हो और पकोड़ा का नाम नही लिया जाए ऐसा हो नहीं सकता लोग मानसून में अलग अलग प्रकार के पकोड़े खाते हैं। पकोड़ा बेसन के साथ साथ आलू, पालक, मिर्ची, प्याज और भी सब्जियों से बनता है। बारिश में गरमा गर्म पकोड़े तल कर खाएं। ( Image Credit : iStock)

समोसा

समोसा किसे पसंद नही होता। बारिश हो रही हो और लोग समोसा का लुफ्त न उठायें ऐसा हो सकता है भला। समोसा बाहर से करारा होता है और अंदर आलू की स्वादिष्ट फिलिंग से भरा हुआ होता है। (Image Credit : Cook With Manali )

आलू टिक्की

आलू टिक्की खाना तो सभी पसंद करते हैं लेकिन बारिश के मौसम में आलू टिक्की खाने को मिल जाए तो आनंद ही आनंद। आलू टिक्की नॉर्थ इंडिया स्नैक है जो कि आलू से बनाया जाता है। (Image Credit : Dassana's Veg Recipes)

मैगी

मैगी तो बच्चे बड़े सबको ही बहुत पसंद आता है लेकिन जब बाहर बारिश हो रही हो तब गरमा गरम मैगी खाने का अलग ही मजा आता है। ठंढ़े ठंढ़े मौसम के साथ गरमा गर्म मैगी। (Image Credit : Shutterstock)

वड़ापाव

वड़ापाव मुंबई का प्रसिद्ध स्नैक है। यह एक प्रकार का भारतीय बर्गर होता है जिसमें आलू की फिलिंग अलग अलग प्रकार के मसालों के साथ भरा हुआ होता है। बारिश में वड़ापाव का लुफ्त जरूर उठाएं। (Image Credit : Swathi's Recipes)