इंडिया में जरूर ट्राई करें ये जापानी फूड

जापान का कल्चर अपने आप में बहुत रिच कल्चर है। साथ ही साथ वहां का खाना भी उसके कल्चर को अच्छे तरीके से दिखाता है। आजकल इंडिया में भी कई रेस्टोरेंट में आपको जापानी खाना मिल जाएगा। जो कि नए ज़ायके और स्वाद से भरपूर होता है। जानिए कुछ बेहतरीन टॉप जापानी डिशेज के बारे में- (Image Credit - Pinterest)

सूशी

सूशी एक बहुत ही लोकप्रिय जापानी डिश है। यह राइस, सीफूड, वेजिटेबल्स, अंडे इत्यादि से बनती है। आप इसे ज़रूर ट्राई करें। (Image Credit - Pinterest)

मीसो सूप

मीसो सूप एक सिंपल फ्लेवर्ड सूप होता है जो कि सी वीड, फिश, सोया बीन इत्यादि से बनता है। कुछ रेस्टोरेंट इन्हें मशरूम, टोफू इत्यादि के साथ टॉप करके भी देते हैं। (Image Credit - Pinterest)

यकीतोरी

यकीतोरी एक जापानी बार्बेक्यूड चिकन है जो कि अलग जापानी फ्लेवर से भरा होता है। यह भी बहुत मशहूर डिशेज में से एक है। (Image Credit - Pinterest)

नूडल्स

जापान में नूडल्स को अलग-अलग इनग्रेडिएंट से बनाया जाता है जैसे कि थिक व्हीट से। यह खाने में सॉफ्ट होते हैं और इन्हें ठंडा और गर्म दोनों तरीके से खाया जा सकता है। अलग-अलग चीजों से उनकी टॉपिंग होती है जैसे टोफू, अंडा इत्यादि। (Image Credit - Pinterest)

सुकियाकी

सुकियाकी जापान की एक बहुत ही पॉपुलर डिश है। इसे स्लाइसड बीफ, टोफू, प्याज, सोया सॉस, शुगर इत्यादि से बनाया जाता है। (Image Credit - Pinterest)