Street Food: बेहतरीन स्ट्रीट फूड्स जो आप मिस नहीं कर सकते

भारत के स्ट्रीट फूड अपने विविधता और स्वाद के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। यहाँ हम 7 ऐसे भारतीय स्ट्रीट फूड की बात कर रहे हैं जिन्हें आपको कम से कम एक बार जरूर चखना चाहिए।

पानी पुरी (Pani Puri)

पानी पुरी, जिसे गोलगप्पा या फुचका के नाम से भी जाना जाता है, भारत के हर कोने में पाया जाता है। यह एक तली हुई गोल पुरी होती है जिसमें मसालेदार पानी, चटनी, आलू, छोले और मसाले भरकर खाया जाता है। यह छोटे आकार में होता है लेकिन स्वाद में बेहद अद्वितीय होता है।

चाय (Chai)

चाय भारतीय स्ट्रीट फूड का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। चाहे सर्दी हो या गर्मी, चाय पीना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। सड़क किनारे की चाय की दुकानों पर मिलने वाली अदरक, इलायची और मसाला चाय का स्वाद अनूठा होता है। सड़क किनारे की कड़क चाय और बातें करने का अलग ही मजा है।

समोसा (Samosa)

समोसा भारतीय स्ट्रीट फूड का एक लोकप्रिय स्नैक है जिसे हर कोई पसंद करता है। यह तली हुई पेस्ट्री होती है जिसमें मसालेदार आलू, मटर और अन्य सामग्री भरी होती है। इसे इमली की चटनी या हरी चटनी के साथ परोसा जाता है। समोसे का कुरकुरा बाहरी आवरण और मसालेदार भरावन इसे मज्जेदार बनता है।

चाट (Chaat)

चाट एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जिसमें कई प्रकार के स्वाद होते हैं। आलू टिक्की चाट, भल्ला चाट, पापड़ी चाट आदि इसके अलग-अलग प्रकार हैं। इसे दही, इमली की चटनी, हरी चटनी, मसाले और सेव के साथ सजाया जाता है। यह भारत के लगभग हर हिस्से में अलग-अलग तरीकों से बनाई जाती है।

झालमुड़ी (Jhal Muri)

झालमुड़ी एक लोकप्रिय बंगाली स्ट्रीट फूड है जो मुख्य रूप से कोलकाता में मिलता है। यह मुरमुरे, मूंगफली, चने, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और विभिन्न मसालों को मिलाकर बनाया जाता है। इसे सरसों के तेल के साथ मिक्स करके परोसा जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

वड़ा पाव (Vada Pav)

वड़ा पाव मुंबई की सड़कों का राजा है। यह एक पाव (बन) के अंदर तले हुए आलू के वड़े को रखकर बनाया जाता है, जिसमें हरी और मीठी चटनी के साथ लहसुन की चटनी भी डाली जाती है। इसे मुंबई का बर्गर भी कहा जाता है। वड़ा पाव किसी भी वक्त खाने के लिए एक बढ़िया स्नैक है।

बर्फ का गोला (Barf ka Gola)

बर्फ का गोला, जिसे कुछ जगहों पर चुस्की भी कहते हैं। विभिन्न फ्लेवर जैसे कलाकत्ता, रोज़, केसर, खस, आदि इसे और भी स्वादिष्ट बनाते हैं। बर्फ का गोला बच्चों और बड़ों दोनों के बीच लोकप्रिय है और गर्मियों की चिलचिलाती धूप में यह एक ताजगी देने वाला स्नैक है।