अरुंधति राॅय एक प्रसिद्ध लेखिका और समाज सेविका

अरुंधती रॉय एक मशहूर और साहसी लेखिका हैं। इन्होनें महिलाओं के लिए समाज के लिए खूब काम किया है। इनका नाम सिर्फ भारत में ही नहीं विदेशों में भी खूब प्रचलित हैं। आज यानि 24 नवंबर को अरुंधती रॉय के जन्मदिन पर जानें इनसे जुड़ी कुछ बातें। (Image Credit: Pinterest)

जन्म

इनका जन्म 24 नवंबर 1961 को शिलांग में हुआ था। इनके पिता राजीब रॉय कलकत्ता और माता केरल से थी। इनके बचपन में ही माता पिता एक दूसरे से अलग हो गए। (Image Credit: Pinterest)

16 की उम्र में छोड़ा घर

अरुंधति रॉय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कार्पस क्रिस्टी स्कूल से ली। इसके बाद आर्टिकल लेखन की पढ़ाई की। इसके बाद 16 साल की उम्र में घर छोड़ दिया। (Image Credit: Pinterest)

करियर

इन्होनें अपने करियर की शुरुआत बतौर अभिनेत्री के रूप में की। इन्होनें मैसी साहब नाम की फिल्म में लीड रोल प्ले किया था। इसके बाद इन्होंने स्क्रिप्ट राइटिंग भी की और इस तरह लेखन करियर में आगे बढ़ी। (Image Credit: Pinterest)

इनकी किताबें

अरुंधति रॉय की किताबों में अक्सर उनके जीवन की किसी घटना का दृश्य देखने को मिलता था। इन्होनें ‘इन विच एनी गिव्स ईट दोज़ बंस’, ‘इलेक्ट्रिक मून’ और ‘गॉड ऑफ स्माल थिंग्स’ जैसी कई किताबें लिखीं। (Image Credit: Pinterest)

पुरस्कार और सम्मान

1997 में द गॉड ऑफ स्माल थिंग्स के लिए बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 1989 में बेस्ट स्क्रीन प्ले के लिए नैशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। (Image Credit: Pinterest)