दही में यह 5 चीजें मिलाने से चेहरे पर आता है सुंदर सा ग्लो

एक प्राकृतिक उपाय है जो त्वचा को खूबसूरती और चमक देने में मदद कर सकता है। तो आइये जानें दही में  5 चीजें मिलाने से चेहरे पर आता है सुंदर सा ग्लो के बारे में। (Image Credit: Freepik)

दही और बेसन का मास्क

बेसन और दही का मिश्रण बनाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है और यह चमक बढ़ाता है। इसको हफ्ते में एक बार करने से आपकी त्वचा में सुधार हो सकता है। (Image Credit: The Pink Velvet Blog)

दही और शहद का पैक

दही में थोड़ा सा शहद मिलाकर बनाएं और चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा में ग्लो आता है और चेहरे के रंग में भी सुधार हो सकता है। (Image Credit: Patrika.com)

दही और हल्दी मास्क

एक छोटी सी बाउल में दही और हल्दी मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक रखें। फिर धीरे से पानी से धो लें। यह मास्क त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। (Image Credit: The Pink Velvet Blog)

दही और गुलाब जल मिश्रण

गुलाब जल की कुछ बूँदें दही में मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। गुलाब जल की खुशबू त्वचा को फ्रेशनेस देती है और दही के प्रोटीन त्वचा के मोइस्चर को बनाएं रखते हैं। (Image Credit: Stylecraze)

दही और नींबू का उपयोग

दही में नींबू का रस मिलाएं और इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। नींबू के प्राकृतिक तत्व मौजूद होते हैं जो चेहरे में ग्लो लाते हैं और दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकते हैं। (Image Credit: Man Matters)