Wedding Colors: जाने और चुने सबसे ट्रेंडी कलर अपने लहंगे के लिए

शादी सीज़न अब भी चल रहा है पर ये कुछ कलर्स हैं जो इस वक्त ट्रेंड कर रहे हैं और खूब पसंद भी किए जा रहे हैं। इनमें कुछ सॉलिड कलर्स के साथ पेस्टल शेड भी शामिल हैं।

Photo Credit : Pinterest

Mustard yellow

येलो कलर हल्दी फंक्शन के लिए एक स्टेटमेंट बन चुका है। इस कलर का लहंगा डे फंक्शन में ज़्यादा बैटर लगता है क्योंकि ये डे फ्रेंडली है और अच्छा भी लगता है।

Photo Credit : Pinterest

Ice blue

आइस ब्लू एक मॉडर्न और मिनिमल लुक देता है जो खासकर डे वेडिंग्स में बहुत स्टाइलिश और रिफ्रेशिंग लगता है। यह कलर एलिगेंस और सादगी का परफेक्ट बैलेंस है।

Photo Credit : Pinterest

Emrald green

यह गहरा रंग रिच और रॉयल अपील देता है। खासकर अगर आपकी शादी नाइट फंक्शन है, तो यह रंग बहुत रिफाइंड और एलिगेंट लगता है। इसे रात के किसी फंक्शन या रिसेप्शन, संगीत में पहन सकते हैं।

Photo Credit : Pinterest

Lavender

ये कलर सॉफ्ट और पेस्टल शेड्स में आते हैं जो एक बहुत ही एलिगेंट और यूनिक लुक देता है जो हर स्किन टोन पर जांचता है। इस कलर के लहंगे को डे फंक्शन में पहना जा सकता है।

Photo Credit : Pinterest

Wine

गहरा वाइन या प्लम कलर रात के कार्यक्रमों के लिए बहुत शानदार लगता है। यह रंग काफी बोल्ड, ग्लैमरस और आंखों को आकर्षित करने वाला होता है। इस कलर से एक कॉन्फिडेंट लुक क्रिएट होता है।

Photo Credit : Pinterest

Royal blue

ये कलर एक बहुत ही रॉयल और एलिगेंट लुक देता है जो रात के फंक्शन के लिए परफेक्ट है। रिसेप्शन और कॉकटेल पार्टी के लिए ये कलर अच्छा रहेगा।

Photo Credit : Pinterest

Maroon

पारंपरिक रेड या मैरून कलर हमेशा से ही शादी के लहंगे के लिए और शादी में पहने जाने वाले कपड़ों के लिए परफेक्ट चॉइस रहा। ये कलर एक नई शुरुआत और प्यार का प्रतीक है जो शादी वाले दिन के लिए परफेक्ट है।

Photo Credit : Pinterest