भाई दूज के त्योहार पर भाई-बहन को दे सकते हैं ये गिफ्ट

भाई दूज का त्योहार आ रहा है। यह त्योहार भाई और बहन के अटूट बंधन का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपनी भाइयों की लम्बी उम्र की कामना करती है और भाई अपनी बहनों को गिफ्ट देते है। चलिए कुछ गिफ्टिंग आईडियाज के बारे में जानते हैं (Image Credit: Pinterest)

Books

भाई दूज पर भाई अपनी बहन को गिफ्ट में किताब दे सकते हैं। यह गिफ्ट आपकी बहन को अवश्य पसंद आएगा। इसके लिए आप उसके इंटरेस्ट का जरूर ध्यान रखें कि उसे किस तरह की बुक्स पढ़ना पसंद हैं। (Image Credit: Pinterest)

Plants

पौधे आज के समय की बहुत ज्यादा जरूरत है। भाई दूज के गिफ्ट में पौधे से बढ़िया कुछ और नहीं हो सकता।आप अपनी बहन के साथ डिस्कस कर सकते हैं कि वह किस तरह के पौधे पसंद करती है जैसे फल, फूल और सब्जियों के आदि। जैसे समय बीतता जाएगा उसके के साथ यह पौधा हर पल आपको यादें देगा। (Image Credit: Pinterest)

Gadgets

गैजेट्स आज के समय की जरूरत हैं। आप अपनी बहन को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच पावर बैंक और हेडफोंस-आईपॉड आदि सुविधाजनक चीज गिफ्ट में दे सकते हैं। आप बहन से पूछ भी सकते हैं कि उसे किस गैजेट की जरूरत है। (Image Credit: Pinterest)

Trip

भाई दूज के मौके पर भाई बहन एक साथ ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। यह दो-तीन दिन का ट्रिप भी हो सकता है या एक लॉन्ग ड्राइव भी हो सकती है। यह आप पर निर्भर करता है कि आपको कैसे सुविधाजनक लगता है। (Image Credit: Pinterest)

Hamper

आज के समय में फूड हैंपर काफी प्रचलित है। आप यह भी अपनी बहन के लिए खरीद सकते हैं जैसे चॉकलेट हैंपर या फिर चिप्स और भी अन्य कई प्रकार के फूड हैंपर मार्किट में उपलब्ध है जिन्हें आप बहन को सौगात में दे सकते हैं। (Image Credit: Pinterest)