महिलाएं Self-Aware कैसे हो सकती हैं?

इस दुनिया में सब लोग दूसरों के बारे में जानते हैं लेकिन अपने बारे में उन्हें पता ही नहीं होता है। आज हम बताएंगे कि कैसे महिलाएं सेल्फ अवेयर हो सकती हैं -

Mindfulness

जब आप माइंडफूलनेस एक्टिविटीज जैसे मेडिटेशन, योग या फिर ब्रीदिंग टेक्निक्स में शामिल होते हैं तब आपको खुद के बारे में पता चलता है।

Journaling

रोजाना अपनी भावनाओं और विचारों को लिखना भी खुद को जानने का एक तरीका है। इससे आप आईडेंटिफाई करते हैं कि आप कब क्या महसूस करते हैं।

Traveling

ट्रैवलिंग के समय में आपको अपनी खूबियां और कमजोरी पता चलती हैं। आप जानते हैं कि आप अलग-अलग सिचुएशन में कैसे सरवाइव कर सकते हैं।

Meeting New People

नए लोगों से जब हम बात करते हैं और उनसे मिलते हैं तब भी हमें खुद के बारे में उन चीजों की जानकारी मिलती है जिन पर हमारा कभी ध्यान नहीं जाता।

Feedback

जब आप कंस्ट्रक्टिव फीडबैक को पॉजिटिव लोगों से लेते हैं तब भी आप अपने बारे में जानते हैं। इन्हें आपको अपनी जिंदगी में जरूर सुनना चाहिए।

Emotional Intelligence

अपने इमोशंस को मैनेज करना और यह जानना कि कैसे रिएक्ट करना है तो इमोशनल इंटेलिजेंस को सीखना बहुत जरूरी है।

Self Care

अपनी इमोशनल, मेंटल और फिजिकल हेल्थ का ध्यान रखना भी खुद को जानने के लिए एक कदम है।