कैसे जानें आप खुद के साथ कर रहें हैं Toxic व्यवहार

बहुत बार ऐसा होता है कि महिलाएं अपने साथ टॉक्सिक व्यवहार करती हैं लेकिन इस बारे में उन्हें पता नहीं होता है। चलिए आज उन चीजों के बारे में जानते हैं जो आपके लिए टॉक्सिक हैं

खुद की कमियों को देखते रहना

जब हम अपनी कमियों की तरफ देखते रहते हैं तब हम नेगेटिविटी से घिरे रहते हैं। इससे हम कभी भी खुद में सुधार नहीं कर सकते हैं।

Comfort zone में रहना

अगर आप अपनी लाइफ में ग्रोथ चाहते हैं तो आपको कंफर्ट जोन से निकलना ही पड़ेगा और महिलाओं को इसमें सबसे ज्यादा डर लगता है।

खुद को नजरअंदाज करना

दूसरों को खुश रखने के चक्कर में महिलाएं खुद को बहुत ज्यादा नजरअंदाज करने लग जाती हैं और अपनी जरूरत को भूल जाती हैं।

दूसरों के लिए मौजूद रहना

आपको मना करना भी सीखना चाहिए। हर समय दूसरों के लिए जब आप मौजूद रहते हैं तब लोग आपको फॉर ग्रांटेड लेने लगते हैं।

मदद नहीं मांगना

बहुत सारी महिलाएं सब कुछ अकेले ही मैनेज करने की कोशिश करती जैसे घर, काम और बच्चे। इस वजह से बर्नआउट हो जाती हैं।

खुलकर बात नहीं करना

जब आप अपने इमोशंस को दबा कर रखने लग जाते हैं और अपनी जरूरत के बारे में खुलकर बात नहीं करते हैं तब आप मेंटल हेल्थ समस्याओं से जूझने लग जाते हैं।

हर समय अच्छाई दिखाना

आपको दूसरों की नजरों में अच्छा बनने के लिए खुद को बदलने की जरूरत नहीं है।