खुद का 'मूड बूस्ट' करने के लिए अपनाए ये टिप्स

लाइफ में उतार-चढ़ाव आते ही रहते हैं जिस कारण कई बार हमारा मूड भी खराब हो जाता है। इस कारण हमें कुछ भी अच्छा नहीं लगता ना ही किसी से बात करने का मन करता है। चलिए कुछ टिप्स जानते हैं कि ऐसे समय पर कैसे आप खुद अपना मूड बूस्ट कर सकते हैं-(Image Credit: freepik)

Good Memories

सबसे पहले आप अपने आप से पॉजिटिव बात कीजिए। सेल्फ टॉक से आप खुद का मूड अच्छा कर सकते हैं। आप अपने लाइफ के अच्छे पलों को याद कीजिए जिन्हें सोचकर आपका मूड हमेशा अच्छा हो जाता है और आप पॉजिटिव हो जाते हैं। (Image Credit: freepik)

Meditation

मेडिटेशन मूड खराब होने के समय बहुत काम आती है। इससे आपके अंदर कृतज्ञता की भावना आती है। आप बहुत हल्का महसूस करते हैं। आपके नकारात्मक विचार बहार निकल जाते हैं और अंदर सकारात्मकता पैदा होती है। (Image Credit: freepik)

Favorite Food

कुछ लोगों का मूड उनके पसंदीदा खाने से अच्छा हो जाता है। जब भी आपको लगे, अभी आपका मूड ठीक नहीं है तब आप अपने फेवरेट रेस्टोरेंट या घर पर ही कुछ अच्छा सा बनाकर खा सकते हैं। यह भी बहुत मदद करेगा।(Image Credit: freepik)

Listen Music

खुद का मूड बूस्ट करने के लिए आप म्यूजिक भी सुन सकते हैं। यह भी माहौल को खुशनुमा कर सकता है। म्यूजिक सुनते हुए आप वॉक भी कर सकते हैं या फिर आराम से एकांत में बैठकर भी इसका आनंद ले सकते हैं। (Image Credit: freepik)

Journaling

जर्नलिंग या लिखना भी बहुत अच्छा होता है। जब भी आपका मूड अच्छा ना हो तब आप अपने विचारों को व्यक्त कर सकते हैं। इससे भी आप अपने मूड को अच्छा कर सकते हैं। (Image Credit: freepik)