हमारे लिए Past को स्वीकार करना क्यों जरूरी?

हम सब का पास्ट होता है जिससे हम भाग नहीं सकते। बहुत सारे लोग पास्ट से पीछा छुड़ाने की कोशिश करते हैं लेकिन छुड़ा नहीं पाते। आइये जानते हैं कि क्यों पास्ट को स्वीकार करना जरूरी है।

भावनात्मक रूप से आजाद

आप अपनी भावनाओं को खुला छोड़ देते हैं और खुद को जज नहीं करते हैं। आप अपनी भावनाओं पर ध्यान देते हैं और बिना किसी जजिंग के उन्हें स्वीकार करते हैं।

सेल्फ कंपैशन

हम सब अपनी पास्ट की यादों को लेकर खुद को दोषी मानते रहते हैं और गिल्ट में जीने लग जाते हैं लेकिन सेल्फ कंपैशन के साथ आप कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ते हैं।

आगे बढ़ना आसान

पास्ट को स्वीकार करने से हमारे लिए आगे बढ़ना आसान हो जाता है क्योंकि हम पछतावे को छोड़ देते हैं और अपनी आगे की जिंदगी पर फोकस करने लग जाते हैं।

रिश्ते सुधर जाते हैं

जब आप पास्ट की बातों को मन में रखते हैं तब आप किसी से हेल्दी रिश्ता नहीं बना पाते हैं। इसलिए इसे स्वीकार करें और अपने रिश्ते सुधारें।

आज पर ध्यान

जब आप अपनी बीती हुई बातों को स्वीकार करते हैं तब आप आज के ऊपर ध्यान देना शुरू कर देते हैं।

बदलाव के लिए तैयार

कुछ लोग जीवन में बदलाव को सहन नहीं कर पाते हैं। इसलिए वह अपनी पीछे की जिंदगी के बारे में ही सोचते रहते हैं लेकिन इसे स्वीकार करके आप नई चीजों के लिए तैयार हो जाते हैं।

खुद को व्यक्त करते हैं

आप जब खुद की व्यक्त करना शुरू कर देते हैं क्योंकि तब आप बहुत रिलैक्स महसूस करते हैं। आपके ऊपर कोई भी बोझ नहीं होता है।