Mom Rage के साथ निपटने के तरीके जानें

जब किसी मदर को बहुत तेज अचानक गुस्सा आता है और इससे आपकी नॉर्मल दिनचर्या पर असर पड़ता है तो इसे माॅम रेज कहा जाता है। चलिए जानते हैं कि इससे कैसे डील किया जा सकता है

Photo Credit : Freepik

कुछ देर के लिए रुक जाएँ

एक मिनट के लिए दूर हट जाएँ - क्योंकि क्विक pause ज्वालामुखी को फटने से रोक सकता है। इस तरह आप एक बड़ी घटना को टाल सकते हैं।

Photo Credit : Freepik

गहरी साँसें

यह सुनने में आसान लग सकता है लेकिन उस समय आपके लिए मुश्किल हो सकता है लेकिन यह खुद को शांत करने का सबसे बढ़िया तरीका है।

Photo Credit : Freepik

लेबल करें

अपने आप से कहें, "मैं अभी नाराज़ हूँ।" आपको अपनी भावनाओं को लेवल करना शुरू होगा ताकि आप अपने इमोशंस को समझ पाए जिससे आपको उनके साथ डील करना आसान हो सकता है।

Photo Credit : Freepik

चीजों को जाने दें

हर चीज का बोझ खुद पर मत ले। आपको कुछ चीजों को जाने देना होगा और हर चीज की चिंता करनी छोड़नी होगी। इसके लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट सीखना बहुत जरूरी है।

Photo Credit : Freepik

पार्टनर से बात करें

इस बारे में अपने पार्टनर से बात करें। उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में बताएं और खुलकर बातचीत करें।

Photo Credit : Freepik

बाद में बात करें

अगर कोई बच्चा या साथी आपको गुस्सा दिला रहा है, तो कहें, "जब मैं शांत हो जाऊंगी तो हम इसे सुलझा लेंगे।" इससे आपको शांत होने का समय मिल जाएगा।

Photo Credit : Freepik

कांइड रहें

खुद को याद दिलाएं कि आप इंसान हैं। इसलिए आपको पर्फेक्ट बनने की जरूरत नहीं है बल्कि खुद के साथ प्यार से पेश आए।

Photo Credit : Freepik

खुद के लिए समय निकाले

खुद के लिए समय निकालना शुरू करें जिसमें आप अपने आप का ध्यान रखें जैसे अच्छा खाना, नींद पूरी करना और बॉडी को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है।

Photo Credit : Freepik