Advertisment

सोनाली फोगट मशहूर टिकटोक सेंसेशन, हरियाणा पोल के लिए बीजेपी कैंडिडेट बनी

author-image
Swati Bundela
New Update
टिकटोक स्टार और टीवी अभिनेत्री सोनाली फोगट को आनेवाले हरियाणा विधानसभा चुनावों में आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए भाजपा से टिकट मिला है। फोगट भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। उन्हें कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ मैदान में उतारा गया है, जिन्होंने आदमपुर सीट से लगातार दो चुनाव जीते हैं। चुनाव के लिए भाजपा के 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में उनके नाम की घोषणा की गई है, जिसे बुधवार को जारी किया गया था।

Advertisment

कौन हैं सोनाली फोगट?



सोनाली फोगट हरियाणा के फतेहपुर जिले के भूटान गांव से ताल्लुक रखती हैं। उनकी शादी हिसार के संजय फोगट से हुई थी, लेकिन 2016 में उनके खेत में एक रहस्यमय मौत हो गई। सोनाली एक बेटी की माँ भी है जो अब सात साल की है। संजय फोगट के बड़े भाई और  सोनाली की बड़ी बहन की भी शादी उसी फोगट परिवार में हुई है।

Advertisment

सोनाली के पति का 2016 में निधन हो गया। वह अपनी सात साल की बेटी के साथ रहती है।



सोनाली ने आठ साल पहले दूरदर्शन के लिए हरियाणवी शो की एंकरिंग करके टेलीविजन में अपने करियर की शुरुआत की। उन्हें सबसे बड़ा ब्रेक तब मिला जब उसने 2016 में ज़ी टीवी के धारावाहिक अम्मा में अभिनय किया।

Advertisment


फोगट का वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिक्कॉक पर एक बड़ा फैन -बेस है, जहां उनके एक लाख से ज़्यादा फोल्लोवेर्स  हैं। पत्रकार ज्योति यादव ने सोनाली की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद सोनाली के टिकटोक वीडियो में से एक को साझा किया।

सोनाली फोगट का राजनीतिक सफर

Advertisment


सोनाली फोगट भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वह पार्टी के लिए हरियाणा, नई दिल्ली और चंडीगढ़ की अनुसूचित जनजाति विंग की प्रभारी हैं और झारखंड और मध्य प्रदेश के आदिवासी इलाकों में शुरूआती स्तर पर काम कर चुकी हैं। वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति का भी हिस्सा हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019

Advertisment


सोनाली फोगाट कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ लड़ेंगी जो राज्य के पूर्व तीन बार के मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे हैं।



हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं। आनेवाले चुनावों में, भाजपा 75 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। बुधवार को भाजपा विधानसभा ने हरियाणा चुनाव लड़ने के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। सोनल फोगट के अलावा, कुछ अन्य दिलचस्प उम्मीदवारों को भी पहली बार मैदान में उतारा गया है। पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह पिहोवा से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि पहलवान योगेश्वर दत्त बड़ौदा से चुनाव लड़ रहे हैं। चूंकि हरियाणा देश को कई शानदार खिलाड़ी देने के लिए प्रसिद्ध है, इसलिए भाजपा ने एक और महत्वपूर्ण महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। पहलवान, बबिता फोगट, हरियाणा चुनाव में नौ महिला उम्मीदवारों में से एक हैं, वह दादरी के निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ती नजर आएंगी।



 
#फेमिनिज्म
Advertisment