Advertisment

गूगल डूडल ने फीयरलेस नादिया को उनके 110वे जन्मदिन पर किया सम्मानित

author-image
Swati Bundela
New Update
आज का गूगल डूडल, बॉलीवुड अभिनेत्री मैरी एन इवांस की 110 वीं जयंती के लिए समर्पित है. इन्हें "फियरलेस नाडिया" के नाम से जाना जाता है और उन्हें बॉलीवुड की मूल स्टंट रानी कहा जाता था।

Advertisment


आज का गूगल डूडल बैंगलोर में स्थित कॉमिक इलस्ट्रेटर देवकी नियोगी ने बनाया है.

इनके विषय में और जानिए -:

Advertisment




  • नादिया एक ऑस्ट्रेलिया में जन्मी अभिनेत्री थी और उन्हें 1930 और 1940 के दशक में हिंदी फिल्म उद्योग में उनके कार्यकाल के लिए याद किया गया था। उन्होंने 38 फिल्में की हैं और वह बॉलीवुड में अपनी खुद की स्टंट करने की क्षमता के लिए प्रसिद्ध हुई.


  • उनकी अधिकांश फिल्मों में, उन्होंने एक भारतीय महिला की भूमिका निभाई जो अन्याय से लड़ रही है और जनता को दमनकारी शासकों से बचाती है।


  • वाडिया मूवीटोन के संस्थापक जे.बी.एच. वाडिया,वह शख्स थे जिन्होंने हिंदी सिनेमा की दुनिया में उन्हें पेश किया था।




Advertisment
पढ़िए : जमुना तुडू से मिलें: झारखंड की महिला टार्ज़न जो जंगलों को बचाती है



  • दिलचस्प बात यह है कि बॉलीवुड में एक अभिनेत्री के रूप में उनकी भूमिका से पहले उन्होंने सर्कस कलाकार के रूप में काम किया था। सर्कस गतिविधियों के दौरान, वह ट्रेपेक गतिविधियों और अन्य स्टंट प्रदर्शन करती थी.


  • उन्होंने भारतीय फिल्म निर्माता होमी वाडिया से विवाह किया.


  • उन्होंने 'डायमंड क्वीन', 'देश दीपक', 'खिलाडी' (1968) और 'नूर-ए-यमन' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।


  • अपने आखिरी ऑन-स्क्रीन परफॉरमेंस (खिलाडी) के दौरान, नादिया ने अपनी अद्वितीय शक्ति और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने एक आदमी को ऊपर उठा लिया और उसे हवा में फेंक दिया। दिलचस्प बात यह है कि उस समय वह केवल ५३ वर्ष की थी.


  • 1993 में, उनकी मृत्यु के तीन साल पहले, उनके भतीजे और फिल्म निर्माता रियाद विंची वाडिया ने 'डरियसः द हंटरवाली स्टोरी' नामक एक वृत्तचित्र बनाया था.


  • रंगून में कंगना रनौत का चरित्र जानबाज़ जूलिया फियरलेस नाडिया से प्रेरित है।




पढ़िए : जानिए नवम्बर के महीने में किन किन प्रमुख महिलाओं को गूगल डूडल द्वारा सम्मानित किया गया
110वे जन्मदिन गूगल डूडल फीयरलेस नादिया
Advertisment