Advertisment

कीर्ति कुल्हारी ले रही है अपने पति से डाइवोर्स ,जानिए उनके पति साहिल सहगल के बारें में ये 7 बातें

author-image
Swati Bundela
New Update
बॉलवुड में रिश्ते बनते बिगड़ते रहते है ,कभी कोई कपल शादी के बंधन में बांधता है ,तो कभी किसी का रिश्ता टूट जाता है। जानी मानी अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) ने शादी के 5 साल बाद अपने पति साहिल सहगल (Sahil Sehgal) से अलग होने का फैसला कर लिया है। ये कपल अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार बरसाते नजर आता था। लेकिन इस बार कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए इस बात का जानकारी दी है कि दोनों अब अलग हो रहे है। कीर्ति के इस फैसले ने सभी को चौंका दिया है।

Advertisment

जानिए, कीर्ति कुल्हारी के पति साहिल सहगल के बारें में ये 7 बातें :





  • साहिल सहगल का जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में 1984 में हुआ था। साहिल 2017 में हॉलीवुड फिल्म 'बासमती ब्लूज' में 'विलियम' की अपनी भूमिका के लिए फेमस हुए थे।


  • इससे पहले, उन्होंने 2016 में आरती पुरी, टैगुबोटू रमेश, पूर्णिमा जयराम के साथ अलहारी द्वारा डायरेक्ट की गयी रोमांटिक एंटरटेनमेंट प्लस वन +1 में एक्टिंग की थी।


  • साहिल अमेजन प्राइम वीडियो की फेमस सीरीज फोर मोर शॉट्स प्लीज में भी दिखाई दिए जिसमें उन्होंने ऋषभ की भूमिका निभाई थी। इस वेब सीरीज में कीर्ति कुल्हारी लीड रोल में सयानी गुप्ता, बानी जे और मानवी गगरू के साथ नज़र आयी थी।


  • कीर्ति कुल्हारी 24 जून 2016 को साहिल के साथ शादी के बंधन में बंधी थी।


  • कीर्ति और साहिल साथ में काम करते थे। वह दोनों एक साथ एक ऐड में काम कर रहे थे और यहीं से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी। दो महीनों की डेटिंग के बाद कीर्ति ने साहिल को शादी के लिए प्रपोज किया और 2016 में दोनों ने शादी कर ली थी।


  • कीर्ति कुल्हारी ने साहिल से अलग होने की खबर अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी थी।


  • उन्होंने लिखा, 'मैं सभी को ये जानकारी देना चाहती हूं कि मैंने और मेरे पति साहिल ने अलग होने का फैसला कर लिया है। हमने केवल कागजों में नहीं पूरी जिंदगी के लिए ये फैसला लिया है।'


Advertisment


 



 
साहिल सहगल
Advertisment