Advertisment

लुधियाना में 75 वर्षीय महिला की अपने ही घर में हत्या, बंधे मिले हाथ पैर

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

लुधियाना में बुज़ुर्ग महिला का मर्डर: लुधियाना जिले में बुधवार को खन्ना के घनी आबादी वाले अहलूवालिया इलाके में 75 वर्षीय एक महिला मृत पाई गई। महिला के हाथ-पैर बंधे हुए थे और वह मर चुकी थी। पीड़िता का नाम सुरिंदर कौर बताया जा रहा है। महिला अपने बड़े बेटे से मिलने के लिए कुछ दिनों में कनाडा जाने वाली थी। उनका छोटा बेटा खन्ना में ही रहता है।

लुधियाना में बुज़ुर्ग महिला का मर्डर: पति के निधन के बाद अकेली रहती थी बुज़ुर्ग महिला

पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या का खुलासा तब हुआ जब बुधवार सुबह काम वाली बाई उनके घर पहुंची। काम वाली बाई ने जब वृद्ध महिला को बंधा हुआ और मृत देखा और घर का सामान अस्त-व्यस्त देखा तो वह चौंक गई। उसने तुरंत शोर मचाया, जिससे इलाके के लोग घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

Advertisment

जांच में पता लगा कि पीड़िता महिला अकेली रहती थी। महिला के पति का निधन हो गया था और बेटे अलग-अलग रहते थे। उसे आखिरी बार मंगलवार रात इलाके में एक धार्मिक सभा में देखा गया था।

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

लाश को देख के ऐसा लगता है कि उसकी गाला दबाकर हत्या कि गई है। हालांकि पुलिस ने सटीक कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी, जासूस) मनप्रीत सिंह ने कहा कि मामले कि जांच जारी है। पुलिस डकैती या कोई आपसी दुश्मनी दोनों के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

मामले में पुलिस ने पीड़िता के बेटे का बयान दर्ज कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।



न्यूज़
Advertisment