Advertisment

COVID-19: ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या नानावटी अस्पताल में भर्ती

author-image
Swati Bundela
New Update
COVID - 19 पॉज़िटिव ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कुछ ही दिन पहले दोनों माँ बेटी अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद कोविड 19 पॉजिटिव पायी गयी थी लेकिन उन्होंने घर पे ही क्वारंटाइन होने का निर्णय लिया था. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे नेखुद एक ट्वीट के ज़रिये पुष्टि की थी कि दोनों माँ-बेटी स्टेबल हैं और असिम्पटोमैटिक है और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं है, इसलिए वे होम-आइसोलेशन में ही हैं। मगर अब उन्हें भी अस्पताल में भर्ती किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) ने ट्वीट के ज़रिए यह जानकारी दी है।
Advertisment




जया बच्चन की Covid - 19 रिपोर्ट्स नेगेटिव आयी थी। बाद में बच्चन फैमिली के स्टाफ का कोविड टेस्ट भी करवाया गया वो भी नेगेटिव निकला। बीएमसी ने अमिताभ बच्चन के चारों बंगलों को सैनिटाइज़ किया। उन्होंने उन बंगलों को कंटेनमेंट ज़ोन भी घोषित कर दिया था। अमिताभ और अभिषेक की सेहत अब बेहतर है। भारत में उनके सैंकड़ों फैंस उनके जल्दी स्वस्थ होनी की कामना कर रहे हैं.

Advertisment


बच्चन फॅमिली के अलावा और भी बहुत से सेलिब्रिटीज हैं जिनकी COVID-19 रिपोर्ट्स पॉजिटिव आयी थी. आइए जानते हैं इंडस्ट्री के कुछ प्रसिद्ध कलाकारों के बारे में, जिनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है।

Advertisment

अनुपम खेर का परिवार



अभिनेता अनुपम खेर की मां, भाई राजू खेर, राजू की पत्नी और बेटी (अनुपम की भतीजी) की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लेकिन अनुपम खेर की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई।

Advertisment

''कसौटी ज़िन्दगी की ''- पार्थ समथान



टीवी अभिनेता और स्टार प्लस के शो 'कसौटी ज़िंदगी के' पार्थ समथान की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस बात की जानकारी पार्थ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि उनमें कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं और उन्होंने खुद को self-quarantine भी कर लिया है।

Advertisment

बीएमसी ने अमिताभ बच्चन के चारों बंगलों को सैनिटाइज़ किया। उन्होंने उन बंगलों को कंटेनमेंट ज़ोन भी घोषित कर दिया था। अमिताभ और अभिषेक की सेहत अब बेहतर है। भारत में उनके सैंकड़ों फैंस उनके जल्दी स्वस्थ होनी की कामना कर रहे हैं.



म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान

Advertisment


म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान, जिनकी मृत्यु 1 जून, 2020 को हुई थी, कार्डियक अरेस्ट के बाद। वह अपना कोविड-19 का इलाज करवा रहे थे जब उन्हें पता चला कि उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

सिंगर कनिका कपूर

Advertisment


गायिका कनिका कपूर, अपने फेमस गाने ‘बेबी डॉल’ के लिए व्यापक रूप से जानी जाती हैं, वह पहली बॉलीवुड की हस्ती थी जिनमें कोरोना के लक्षण पाए गए थे।

किरण कुमार



74 वर्षीय अभिनेता किरण कुमार 14 मई को पॉजिटिव पाई गई, हालांकि कुमार ने कहा कि उन्हें किसी भी लक्षण का अनुभव नहीं है। अभिनेता को इसके बारे में तब पता चला जब वह 10 दिन पहले मामूली मेडिकल प्रक्रिया के लिए अस्पताल गए।



और पढ़ें ‌-चक्रवर्ती और अंकिता लोखंडे को सुशांत सिंह राजपूत के लिए पोस्ट शेयर करने पर ट्रोल किया गया



 
Advertisment