Advertisment

बिहार में एक महिला के साथ हुआ गैंगरेप, रेप कर बिजली के खंभे से लटकाया

author-image
Swati Bundela
New Update
बिहार में गैंगरेप - समस्तीपुर के चाकहाबिब रूढ़ियां गांव में एक महिला के साथ कुछ लोगों ने दुष्कर्म किया। महिला जब शौच के लिए जा रही थी, तब सामूहिक बलात्कार कर अधमरी अवस्था में दुष्कर्मियों उसे बिजली के खंभे पर फंदे से लटका दिया। सुबह 7 बजे गांव वालों की उस महिला पर नजर पड़ी। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। इस घटना से आक्रोशित हुए ग्रामीणों ने शक के आधार पर कई लोगों को बंधक बना लिया है।
Advertisment




पूरा मामला क्या था ?



जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर के विभूतिपुर के थाना क्षेत्र में मंगलवार को इस वारदात को अंजाम दिया गया था। दरअसल पीड़िता के घर में सोमवार रात को शादी थी। शादी में टेंट बाजा में काम करने वाले मजदूर भी वहां मौजूद थे। बताया गया कि एक महिला सुबह घर से शौचालय के लिए निकली थी, तभी कुछ आदमी उसका पीछा करने लगे। उस महिला के मना करने के बावजूद भी खाली जगह ले जाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की थी।
Advertisment




महिला के मना करने के बाद उसकी पिटाई भी की और कपड़े और जेवरात उतार दिए। पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के बाद मरणासन्न अवस्था में खंबे पर फंदे से नग्न कर लटका दिया था। हालांकि गांव वालों की सुबह जैसे ही नजर पड़ी, गांव वाले पीड़िता को दलसिंहसराय अस्पताल ले गए थे। लेकिन बाद में पीड़िता के बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
Advertisment




मजदूरों ने किया था दुष्कर्म



घटना के बाद ग्रामीणों ने शक के आधार पर टेंट बाजा में काम करने वाले 7 मजदूरों को बंधक बनाकर रूम में बंद कर दिया गया था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर तहकीकात की और फूल का भी जायजा किया। बाद में ग्रामीणों के द्वारा बंधक बनाए मजदूरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। सभी से अभी भी पूछताछ जारी है।



बिहार में गैंगरेप
न्यूज़
Advertisment