Advertisment

कांग्रेस MLA ज़ाहिदा खान पर हमले का लगा आरोप

author-image
Swati Bundela
New Update
कांग्रेस MLA ज़ाहिदा खान पर हमले का लगा आरोप : ज़ाहिदा देश की पहली महिला विधायक है जो Meo कम्युनिटी से हैं। राजस्थान के भरतपुर में पहाड़ी थाने में ज़ाहिदा खान और तीन अन्य लोगों के खिलाफ़ केस दर्ज हुआ हैं। पहाड़ी थाना इलाके के गाँव जोधपुर निवासी अकबर ने ज़ाहिदा खान और तीन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हैं।

Advertisment

कांग्रेस MLA ज़ाहिदा खान पर हमले का लगा आरोप :



शिकायतकर्ता अकबर ने आरोप लगाया कि 31 जनवरी की सुबह वह हरियाणा की सीमा के पास किसानों के आंदोलन में शामिल होने के रास्ते में था जब कामां विधायक के किराए के गुंडों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।सभी के पास हथियार भी थे। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ मारपीट की गई और फिर आखिर में स्थानीय लोगों और राहगीरों ने उन्हें बचाया।

Advertisment


पुलिस ने कहा कि, शिकायत में, अकबर ने अपनी और अपने परिवार के ऊपर खतरा बताया हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक़ उन्होंने कहा कि उनसे 5,000 की लूट भी की गयी हैं।



ज़ाहिदा खान ने इन आरोपों गलत बताया और उन्हें '' बेसलेस और पॉलिटिकली मोटिवेटेड” करार दिया है। FIR दर्ज होने के बाद पहाड़ी पुलिस के स्टेशन हाउस ऑफ़िसर राजेंद्र शर्मा का ट्रांसफर कर दिया गया।
Advertisment


जाहिदा खान कौन हैं?



जाहिदा खान मेवात (हरियाणा) से बिलॉन्ग करती हैं।इन्होने वर्ष 2008 में देश में मेओ समुदाय (Meo community) से पहली महिला विधायक बनकर इतिहास रचा था। इन्होने पहली बार कांग्रेस पार्टी से राजस्थान के कामां निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनावों में चुनाव लड़ा था।
Advertisment




उन्हें 2008 में चीफ पार्लिमेंट सेक्रेटरी का पद दिया गया और 2013 तक इस पद पर बनी रहीं। वह इस कम्युनिटी की पहली महिला होने के साथ-साथ ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी भी बनीं। खान ने Delhi University से लॉ में ग्रेजुएशन की हैं और इंजीनियरिंग ग्रेजुएट, जलिश खान से शादी की है।



फीचर इमेज क्रेडिट: NewsClick
कांग्रेस MLA ज़ाहिदा खान पर हमले का लगा आरोप
Advertisment