Advertisment

लव यू जिंदगी पर झूमने वाली लड़की का हुआ कोरोना से निधन, सोनू सूद ने जताया दुख

author-image
Swati Bundela
New Update
लव यू जिंदगी लड़की निधन - कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहें हैं। हर रोज लोग हॉस्पिटल में बेड और ऑक्सीजन के लिए संघर्ष कर रहें हैं। जहां लोगों के अंदर अब करोना से बचने की उम्मीद भी खत्म होती जा रही हैं। वहीं कई ऐसे लोग भी हैं जो इस जंग में दूसरों के लिए प्रेरणा बन गए हैं। हाल ही में ऐसे ही एक वायरल वीडियो में दिल्ली की एक लड़की आलिया भट्ट की फिल्म के गाने "लव यू जिंदगी पर" झूमती हुई दिख रही थी। वहीं लड़की के कोरोना से लड़ने के इस अंदाज की लोगों ने काफी सराहना की थी। लेकिन 13 मई रात को अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

Advertisment

1. डॉक्टर ने दी जानकारी



जिस डॉक्टर ने लड़की की वीडियो को ट्विटर के द्वारा साझा किया था। उन्होंने ने ही उस लड़की की मृत्यु की ट्विटर के द्वारा जानकारी दी। डॉक्टर ने ट्वीट कर कहा कि "मुझे माफ कर दो...हमने ब्रेव सोल को खो दिया.. ॐ शांति.. प्लीज परिवार और बच्चों के प्रार्थना कीजिए कि वह इस क्षति को सह सकें।"

Advertisment

2. डॉ मोनिका ने शेयर किया था वह वीडियो



डॉ मोनिका ने 8 मई को इस लड़की का वीडियो शेयर किया था और साथ ही लिखा था कि यह लड़की 30 साल की है इससे आईसीयू बेड नहीं मिला इसलिए 10 दिन से कोविड इमरजेंसी में रखा गया था। वह एनआईबी सपोर्ट पर हैं,
Advertisment
रेमडेसिविर लग चुकी है और प्लाजमा थेरेपी भी हो चुकी है। उस लड़की ने मुझसे गाना चलाने के लिए पूछा था और मैंने अनुमति दे दी । वहीं इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद भी किया था।



हालांकि बाद में उस लड़की को आईसीयू में बेड मिल गया था। डॉक्टर ने 10 मई को बताया कि उसे आईसीयू में बेड मिल गया है, लेकिन हालत गंभीर है। प्लीज इस मजबूत लड़की के लिए प्रार्थना कीजिए। कभी-कभी मैं बहुत मजबूर महसूस करती हूं। अब यह सब भगवान के हाथ में है।
Advertisment


3. सोनू सूद ने जताया दुख



वही इस लड़की के निधन पर सोनू सूद ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट के द्वारा कहा की "बहुत दुख की बात है। उसने कभी नहीं सोचा होगा कि वह अपने परिवार को फिर से नहीं देख पाएगी। जिंदगी बहुत अनुचित है। कई ऐसे जीवन जीने के लायक थे लेकिन वह चलें गए। हमारी लाइफ कितनी भी नार्मल क्यों ना हो जाएं इस दुख से बाहर नहीं निकल पाएंगे।"



लव यू जिंदगी लड़की निधन
न्यूज़
Advertisment